20 साल की नई हीरोइन सारा अर्जुन ने नीली साड़ी में किया सब पर भारी, देखें स्टाइलिश लुक
रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'धुरंधर' में नजर आने वाली नई हीरोइन सारा अर्जुन एक बार फिर अपने स्टाइल को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। 20 साल की उम्र में भी उनका अंदाज बड़े-बड़े स्टार्स को टक्कर दे रहा है। खासकर नीली साड़ी में उनका यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
साड़ी लुक ने जीते दिल
सारा अर्जुन ने ohfab ब्रांड की खूबसूरत नीली साड़ी पहनकर अपने देसी अंदाज को पेश किया। इस साड़ी की कीमत ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर 34,000 रुपये बताई गई है। साड़ी प्योर ऑर्गेंजा और साटन फैब्रिक से बनी है, जो शाइन और रॉयल वाइब्स के साथ बेहद रिच लुक देती है।
साड़ी का डिज़ाइन बेहद सिंपल रखा गया है, बस बॉर्डर को सॉफ्ट पिंक साटन फिनिश से हाइलाइट किया गया है। इसे सारा ने ओपन पल्लू स्टाइल में ड्रेप किया, जो मॉडर्न और ट्रेडिशनल वाइब का परफेक्ट कॉम्बो बनाता है।
ब्लाउज ...










