60 पार करने के बाद भी युवा हूं, जिंदगी में जादू तब होता है जब हम कुछ नया करना चाहते हैं – आशीष विद्यार्थी
अभिनेता, मोटिवेशनल स्पीकर और स्टोरीटेलर आशीष विद्यार्थी शब्दों के जादूगर हैं। 60 साल की उम्र पार करने के बावजूद उनकी ऊर्जा और उत्साह किसी युवा से कम नहीं। आशीष कहते हैं कि जिंदगी में जादू तब होता है जब हम कुछ नया करने की चाह रखते हैं।
जिंदगी में जादू
“मैंने कई बार जिंदगी में जादू महसूस किया है। जब तक जिंदगी है, तब तक बड़े लक्ष्य हासिल करने की गुंजाइश रहती है। हार तब तक नहीं होती जब तक हम हार मान न लें। जब तक कुछ नया करने की आस बाकी है, जिंदगी में जादू चलता रहता है।”
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘कुत्ते की मौत’ से की थी, जो रिलीज नहीं हुई। उस समय वह टूट गए थे, लेकिन फिर नए अवसरों के लिए तैयार हो गए। आज उन्होंने 11 भाषाओं में 350 से अधिक फिल्मों में काम किया है और हीरो बनने के बजाय विलेन बनकर दर्शकों का दिल जीता।
उम्र सिर्फ एक नंबर है
आशीष ...










