‘पंजाब की ऐश्वर्या’ हिमांशी खुराना के स्टाइलिश लुक्स ने खींचा ध्यान बिकिनी से लेकर ब्लैक ब्लेजर तक, अलग-अलग अंदाज में दिखीं ग्लैमरस
पंजाबी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री हिमांशी खुराना किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी खूबसूरती और स्टाइल सेंस के कारण उन्हें ‘पंजाब की ऐश्वर्या राय’ भी कहा जाता है। इन दिनों उनके नए-नए फैशन लुक्स सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं, जिनमें उनका आत्मविश्वास और स्टाइल साफ झलकता है।
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली हिमांशी आए दिन अपने अलग-अलग अंदाज की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने जहां बीच वेकेशन के दौरान एक स्टाइलिश लुक में तस्वीरें पोस्ट कीं, वहीं एक इवेंट में उनका ब्लैक आउटफिट भी लोगों को खूब पसंद आया।
बीच वेकेशन लुक में दिखा स्टाइल
हिमांशी खुराना ने बीच वेकेशन के दौरान ब्लैक कलर के टॉप के साथ ब्राउन रैप-अराउंड स्कर्ट को कैरी किया। स्कर्ट पर बना प्रिंटेड डिजाइन और साइड नॉट ने उनके लुक को आकर्षक बनाया। इस लुक के सा...










