Wednesday, July 22

Education

Education

RBI में बिना परीक्षा नौकरी का सुनहरा मौका, 93 पदों पर लेटरल रिक्रूटमेंट शुरू

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लेटरल रिक्रूटमेंट के माध्यम से अनुभवी और विशेषज्ञ उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर 17 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में डाटा साइंटिस्ट, डाटा इंजीनियर, आईटी सिक्योरिटी एक्सपर्ट, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, प्रोजेक्ट मैनेजर, क्रेडिट रिस्क स्पेशलिस्ट सहित कई विशेषज्ञ पद शामिल हैं। कुल रिक्तियां और पद:RBI ने कुल 93 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में विभिन्न विशेषज्ञताएं मांगी गई हैं, जिनमें डाटा साइंटिस्ट (6), डाटा इंजीनियर (4), आईटी साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट (18), नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर (3), प्रोजेक्ट मैनेजर (5), क्रेडिट रिस्क स्पेशलिस्ट (4) आदि शामिल हैं। लेटरल रिक्रूटमेंट क्या है?लेटरल रिक्रूटमेंट का मतलब है कि किसी वि...
टेक सेक्टर में करियर की उड़ान: मोबाइल ऐप डेवलपमेंट कोर्स से पाएं हाई सैलरी जॉब्स
Education

टेक सेक्टर में करियर की उड़ान: मोबाइल ऐप डेवलपमेंट कोर्स से पाएं हाई सैलरी जॉब्स

नई दिल्ली। तेजी से बदलते डिजिटल युग में टेक सेक्टर युवाओं के लिए करियर के सबसे आकर्षक विकल्पों में शामिल हो चुका है। स्मार्टफोन और मोबाइल ऐप्स की बढ़ती मांग के चलते मोबाइल ऐप डेवलपमेंट आज न केवल एक ट्रेंडिंग स्किल है, बल्कि मोटी सैलरी और ग्लोबल जॉब अवसरों का मजबूत जरिया भी बन गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सही मोबाइल ऐप डेवलपमेंट कोर्स कर युवा कम समय में टेक इंडस्ट्री में सफल करियर बना सकते हैं। डिजिटल बिजनेस, ई-कॉमर्स, फिनटेक, हेल्थटेक और स्टार्टअप्स के बढ़ते विस्तार के साथ यूजर-फ्रेंडली, सुरक्षित और इनोवेटिव मोबाइल एप्लीकेशंस की जरूरत लगातार बढ़ रही है। इसी कारण स्किल्ड मोबाइल ऐप डेवलपर्स की मांग देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेजी से बढ़ी है। एंड्रॉयड ऐप डेवलपमेंट: मजबूत शुरुआत एंड्रॉयड ऐप डेवलपमेंट कोर्स में Java और Kotlin जैसी प्रोग्रामिंग भाषाओं के जरिए एंड्रॉयड...
सक्सेस स्टोरी | ‘ये फौजी का हाथ है’—डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की भविष्यवाणी हुई सच, 3 साल का बच्चा आज बना भारतीय सेना का अफसर
Education

सक्सेस स्टोरी | ‘ये फौजी का हाथ है’—डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की भविष्यवाणी हुई सच, 3 साल का बच्चा आज बना भारतीय सेना का अफसर

कुछ पल ऐसे होते हैं, जो जिंदगी की दिशा तय कर देते हैं। दिसंबर 2006 में इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) की पासिंग आउट परेड के दौरान ऐसा ही एक पल आया था, जब तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने तीन साल के एक बच्चे का हाथ थामकर मुस्कुराते हुए कहा था— “ये फौजी का हाथ है।”आज, करीब 19 साल बाद, कलाम साहब के वही शब्द इतिहास बन गए हैं। वही बच्चा, हरमनमीत सिंह, अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर उसी IMA परेड ग्राउंड में वर्दी पहने खड़ा है। बचपन में देखा सपना, आज पहन ली वर्दी कानपुर निवासी हरमनमीत सिंह को बचपन से ही सेना में जाने का जुनून था। महज तीन साल की उम्र में किंडरगार्टन के दौरान भी उन्होंने अपनी टीचर से कहा था कि वह एक दिन जेंटलमैन कैडेट (GC) बनेंगे।पढ़ाई में भी हरमनमीत शुरू से अव्वल रहे। उन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में टॉप किया। हालांकि परिवार में इंजीनियरिंग और IIT जैसे व...
IIMC Vacancy 2025: आईआईएमसी में नॉन-टीचिंग पदों पर बंपर भर्ती, 55 वर्ष से अधिक उम्र वालों को भी मौका
Education

IIMC Vacancy 2025: आईआईएमसी में नॉन-टीचिंग पदों पर बंपर भर्ती, 55 वर्ष से अधिक उम्र वालों को भी मौका

नई दिल्ली। प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) ने वर्ष 2025 के लिए नॉन-टीचिंग पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकारी और संस्थागत नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, खासकर उनके लिए जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, अपर डिवीजन क्लर्क, सेक्शन ऑफिसर, प्रोफेशनल असिस्टेंट, जूनियर प्रोग्रामर सहित कुल 51 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आईआईएमसी की यह भर्ती नई दिल्ली सहित अमरावती, जम्मू, आइजोल, ढेंकनाल और कोट्टायम कैंपस के लिए निकाली गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की हार्ड कॉपी 19 जनवरी 2026 शाम 5 बजे तक संबंधित पते पर भेजनी होगी। पदों का विवरण (कुल 51 पद) लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन ऑफिसर (लेवल-11) – 1 असिस्टेंट एडिटर (लेवल-10...
UP Lekhpal Bharti 2025: लेखपाल भर्ती में बड़ा बदलाव, नया एग्जाम पैटर्न जारी, अब इन विषयों पर रहेगी खास पकड़
Education

UP Lekhpal Bharti 2025: लेखपाल भर्ती में बड़ा बदलाव, नया एग्जाम पैटर्न जारी, अब इन विषयों पर रहेगी खास पकड़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए लेखपाल भर्ती 2025 से जुड़ी बड़ी और अहम जानकारी सामने आई है। इस बार लेखपाल भर्ती परीक्षा का पूरा पैटर्न बदल दिया गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी नए नोटिफिकेशन के अनुसार, अब परीक्षा में पहले की तरह केवल गणित, सामान्य ज्ञान, हिंदी और ग्रामीण परिवेश से सवाल नहीं पूछे जाएंगे, बल्कि करंट अफेयर्स, पर्यावरण, डाटा इंटरप्रिटेशन, कंप्यूटर और विज्ञान-प्रौद्योगिकी जैसे नए विषयों को भी शामिल किया गया है। लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू होगी, लेकिन उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि वे अभी से नए सिलेबस और बदले हुए परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयारी शुरू कर दें। पूरी तरह बदला एग्जाम पैटर्न नए पैटर्न के तहत लेखपाल की लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और परीक्षा अवधि 2 घं...
CTET 2026: सीटीईटी आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 8 फरवरी को होगी परीक्षा
Education

CTET 2026: सीटीईटी आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 8 फरवरी को होगी परीक्षा

नई दिल्ली। शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए अहम खबर है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीटीईटी 2026 की परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब 18 दिसंबर 2025 तक का ही समय शेष है। सीबीएसई ने 27 नवंबर 2025 को सीटीईटी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव किया था, जिसे अब जल्द बंद किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड के अनुसार, आवेदन शुल्क का भुगतान 18 दिसंबर की रात 11:59 बजे तक किया जा सकेगा। वहीं, आवेदन में सुधार के लिए 23 से 26 दिसंबर 2025 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। शिक्षक भर्ती की दिशा में जरूरी परीक्षा सीटीईटी एक ...
भारत का इतिहास: प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू के लिए 50 महत्वपूर्ण प्रश्न–उत्तर
Education

भारत का इतिहास: प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू के लिए 50 महत्वपूर्ण प्रश्न–उत्तर

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और इंटरव्यू की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए भारतीय इतिहास एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। यूपीएससी, राज्य लोक सेवा आयोग, SSC, बैंकिंग और अन्य सरकारी परीक्षाओं में इतिहास से जुड़े प्रश्न नियमित रूप से पूछे जाते हैं। भारत का इतिहास हमें सभ्यता, संस्कृति, शासकों, आंदोलनों और स्वतंत्रता संग्राम की गाथा से परिचित कराता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए, यहां भारत के इतिहास से जुड़े 50 बेहद महत्वपूर्ण प्रश्न–उत्तर प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जो किसी भी परीक्षा या सामान्य ज्ञान के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। भारत के इतिहास से जुड़े 50 महत्वपूर्ण प्रश्न–उत्तर प्रश्न 1. भारत का राष्ट्रगान किसने लिखा?उत्तर: रवींद्रनाथ टैगोर। प्रश्न 2. भारत का पहला मुगल शासक कौन था?उत्तर: बाबर। प्रश्न 3. 15 अगस्त को क्या मनाया जाता है?उत्...
यूपी में लेखपाल भर्ती का बड़ा ऐलान, 7994 पदों पर निकला नोटिफिकेशन
Education

यूपी में लेखपाल भर्ती का बड़ा ऐलान, 7994 पदों पर निकला नोटिफिकेशन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे PET उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है। लेखपाल भर्ती 2025 का आधिकारिक विज्ञापन 16 दिसंबर 2025 को जारी किया गया है। आयोग के अनुसार, लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी लेखपाल की यह भर्ती राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। पद का वेतनमान लेवल-03 के तहत होगा, जिसमें न्यूनतम वेतन 21,7...
यूरोप में MBBS का सपना: जानिए टॉप-5 मेडिकल यूनिवर्सिटी और पढ़ाई का खर्च
Education

यूरोप में MBBS का सपना: जानिए टॉप-5 मेडिकल यूनिवर्सिटी और पढ़ाई का खर्च

नई दिल्ली। भारत में डॉक्टर बनने की चाह रखने वाले छात्रों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि NEET-UG परीक्षा में हर वर्ष 20 लाख से अधिक छात्र शामिल होते हैं। लेकिन सीमित मेडिकल सीटों के कारण हजारों योग्य छात्र देश में प्रवेश नहीं ले पाते और उन्हें विदेश का रुख करना पड़ता है। ऐसे छात्रों के लिए यूरोप एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है, जहां विश्वस्तरीय शिक्षा, आधुनिक रिसर्च और उच्च स्तरीय क्लिनिकल ट्रेनिंग उपलब्ध है। यदि आप भी यूरोप में MBBS करने की योजना बना रहे हैं, तो यहां हम आपको यूरोप की टॉप-5 मेडिकल यूनिवर्सिटीज और उनकी फीस की पूरी जानकारी दे रहे हैं— ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी (ब्रिटेन) क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंकिंग के अनुसार, ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी यूरोप में मेडिकल शिक्षा के लिए नंबर-1 संस्थान है। यहां 6 साल में MBBS डिग्री पूरी होती है, जिसमें पहल...
अमेरिका में H-1B वीजा वर्कर्स की सैलरी पर बड़ा खुलासा, ‘कम वेतन’ के आरोपों की खुली पोल
Education

अमेरिका में H-1B वीजा वर्कर्स की सैलरी पर बड़ा खुलासा, ‘कम वेतन’ के आरोपों की खुली पोल

वॉशिंगटन। अमेरिका में H-1B वीजा एक बार फिर सियासी बहस के केंद्र में है। कभी वीजा फीस बढ़ाने की चर्चा, तो कभी इसे पूरी तरह खत्म करने की मांग—H-1B वीजा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके समर्थक लगातार यह दावा करते रहे हैं कि H-1B वीजा होल्डर्स अमेरिकी नागरिकों की नौकरियां छीन रहे हैं और कंपनियां इन्हें कम वेतन पर हायर करती हैं। लेकिन ताजा आंकड़े इन दावों को सिरे से खारिज करते नजर आते हैं। कितनी सैलरी मिलती है H-1B वीजा पर? रोजगार से जुड़ी प्रमुख वेबसाइट जिपरिक्रूटर की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में H-1B वीजा पर काम करने वाले प्रोफेशनल्स की औसत सालाना सैलरी 1,67,533 डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 1.52 करोड़ रुपये बैठती है। यानी H-1B वीजा होल्डर औसतन 80.54 डॉलर प्रति घंटा (लगभग 7,300 रुपये) कमाते हैं। इतना ही नहीं, आंकड़ों के अनुसार H-1B वीजा ...