अमेरिका में इंजीनियर्स के लिए सुनहरा मौका: ट्रंप सरकार दे रही नौकरी, 2 साल बाद एप्पल-गूगल तक पहुंचने का रास्ता
वॉशिंगटन। अमेरिका में इंजीनियर्स के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने सरकारी तकनीकी ढांचे को मजबूत करने के लिए ‘यूएस टेकफोर्स’ के तहत बंपर भर्ती की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत करीब 1000 इंजीनियर्स को दो साल के लिए नियुक्त किया जाएगा। खास बात यह है कि यह सरकारी सेवा पूरी करने के बाद इंजीनियर्स के लिए एप्पल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज टेक कंपनियों में नौकरी के रास्ते भी खुल सकते हैं।
सरकार ने इसके लिए बाकायदा एक आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की है, जहां से इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित इंजीनियर्स को अमेरिका की विभिन्न सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर काम करना होगा। अधिकतर पदों के लिए कार्यस्थल अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन डीसी रहेगा।
क्या है यूएस टेकफोर्स?
यूएस टेकफोर्स अमेरिकी सरकार की एक विशेष तकनीकी इकाई है, जिसका उद्देश्य अगली...










