ऑफिस न आने की सजा: TCS में फाइनल एनिवर्सरी अप्रेजल रोक, कर्मचारी ध्यान दें
मुंबई, 9 जनवरी 2026: देश की प्रमुख IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने कुछ कर्मचारियों का फाइनल एनिवर्सरी अप्रेजल रोक दिया है। इसका कारण वर्क फ्रॉम ऑफिस नियमों का पालन न करना बताया गया है। यह कदम कंपनी ने अपने अटेंडेंस कंप्लायंस और परफॉर्मेंस इवैल्यूएशन को सुनिश्चित करने के लिए उठाया है।
एनिवर्सरी अप्रेजल कब होती है?
TCS में फाइनल एनिवर्सरी अप्रेजल उस समय होती है जब कोई कर्मचारी कंपनी में एक साल पूरा कर लेता है। योग्य फ्रेशर्स को ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाता है और इंटरनल पोर्टल पर डिटेल्स दिखाई जाती हैं। हालांकि, 2022 से लेटरल हायर यानी दूसरी कंपनियों से आए अनुभवी कर्मचारियों के लिए यह अप्रेजल बंद कर दी गई है।
TCS ने अप्रेजल रोकने का कारण क्या बताया?
कंपनी के ईमेल के अनुसार:
"आपकी एनिवर्सरी अप्रेजल प्रोसेस पूरा हो गया है, लेकिन Q2 FY26 (जुलाई-सितंबर 2025) तक वर्क फ्रॉम ऑफि...










