HSSC Group C Vacancy 2026: हरियाणा CET फेज-II का नोटिफिकेशन जारी, 3112 पदों पर भर्तियां, कोई फीस नहीं
हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप C (स्टेनो) भर्ती के लिए CET फेज-II 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 02 फरवरी 2026 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 है।
कुल वैकेंसी और विभाग
एचएसएससी द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 02/2026 और 03/2026 के अनुसार, राज्य के अलग-अलग सरकारी विभागों में ग्रुप C के 3112 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
आवेदन शुल्क नहीं
एचएसएससी अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: पद के अनुसार 10+2, डिप्लोमा, ITI या अन्य तकनीकी योग्य...










