विदेश में रहने वाले भारतीयों के बच्चों को भारत सरकार देगी लाखों की स्कॉलरशिप, जानिए पात्रता, राशि और आवेदन प्रक्रिया
नई दिल्ली।
विदेश में रह रहे भारतीयों और प्रवासी भारतीय कामगारों के बच्चों के लिए भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण योजना चलाई है। इसके तहत ‘स्कॉलरशिप प्रोग्राम फॉर डायस्पोरा चिल्ड्रेन (SPDC)’ के माध्यम से भारत में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रों को लाखों रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य विदेश में रहने वाले भारतीय मूल के छात्रों को भारत लौटकर पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है।
यह स्कॉलरशिप केवल अंडरग्रेजुएट (स्नातक) स्तर की पढ़ाई के लिए दी जाती है और इसका संचालन विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों एवं मिशनों के माध्यम से किया जाता है।
किन छात्रों को मिलेगा स्कॉलरशिप का लाभ?
इस योजना के अंतर्गत निम्न श्रेणियों के छात्र आवेदन कर सकते हैं—
अनिवासी भारतीय (NRI)
भारतीय मूल के व्यक्ति (PIO)
ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) के बच्चे
ECR (इमिग्रेशन च...










