H-1B वर्कर्स भारत में फंसे, अमेरिकी कंपनियों का अल्टीमेटम – “अमेरिका लौटो या नौकरी छोड़ दो”
अमेरिका में H-1B वीजा पर कार्यरत भारतीय कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वीजा स्टैम्पिंग में देरी के कारण हजारों H-1B होल्डर्स भारत में फंसे हुए हैं और अब उनकी नौकरी और सैलरी पर खतरा मंडरा रहा है।
जानकारी के अनुसार, अमेरिका ने दिसंबर 2025 से ही वीजा प्रक्रिया में सोशल मीडिया अकाउंट की जांच शुरू कर दी है। इस बदलाव के बाद वीजा अप्वॉइंटमेंट की तारीखें बढ़ गईं और कई वर्कर्स जिनका अपॉइंटमेंट दिसंबर या जनवरी में था, उन्हें अब मार्च-एप्रिल तक इंतजार करना पड़ रहा है।
छोटी कंपनियों में संकट:
इमिग्रेशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, छोटे स्टार्टअप्स में काम करने वाले H-1B वर्कर्स पर नौकरी गंवाने का खतरा ज्यादा है। कई अमेरिकी कंपनियों ने कर्मचारियों को अल्टीमेटम दिया है – या तो पेड लीव खत्म होते ही अमेरिका लौटो या नौकरी से हट जाओ। बड़ी कंपनियां वीजा अपॉइंटमेंट जल्दी कराने की कोशिश कर रही हैं, लेकि...










