PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने UGC एक्ट को ‘काला कानून’ कहकर दिया इस्तीफा
बरेली: IIT बीएचयू से इंजीनियरिंग और लॉ की पढ़ाई पूरी करने वाले 2019 बैच के PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह कदम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए एक्ट और प्रशासनिक स्तर पर हुई कुछ घटनाओं के विरोध में उठाया है।
अलंकार अग्निहोत्री ने यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2019 में पहले अटेम्प्ट में ही 15वीं रैंक हासिल की थी। कानपुर निवासी अलंकार ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (IIT BHU) से बीटेक और एलएलबी की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने अपनी सेवा के दौरान कई जिलों में डिप्टी कलेक्टर और असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर के रूप में काम किया है।
अलंकार ने अपने इस्तीफे की वजह के रूप में UGC के नए इक्वलिटी एक्ट और प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य के शिष्यों के कथित दुर्व्यवहार का हवाला दिया। उन्होंने फेसबुक पर भी इस ...










