40,000+ पद, अभी फॉर्म अप्लाई करें, इन 10 भर्तियों की विंडो फरवरी में बंद
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो फरवरी 2026 आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। इस महीने 10 बड़ी भर्तियों के लिए आवेदन जारी हैं, जिनमें कुल 40,000 से ज्यादा रिक्तियां हैं। आवेदन की अंतिम तिथि जल्दी बंद होने वाली है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते फॉर्म भरें।
नीचे प्रमुख भर्तियों की पूरी जानकारी दी जा रही है:
1. इंडियन नेवी (SSC Officers – जनवरी 2027)
कुल पद: 260
शाखाएँ: एग्जीक्यूटिव, लॉजिस्टिक्स, एजुकेशन, पायलट, सब्मरीन टेक, नेवल एयर ऑपरेशंस आदि
चयन प्रक्रिया: शॉर्टलिस्टिंग, SSB इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
अंतिम तिथि: 24 फरवरी 2026
2. राजस्थान LDC भर्ती 2026
कुल पद: 10,644
पद: कनिष्ठ सहायक और लिपिक ग्रेड-II
चयन: OTR प्रोसेस
वेतन: पे मैट्रिक्स लेवल-05
अंतिम तिथि: 13 फरवरी 2026
3. बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)
...










