NEET, CUET और JEE Main 2026: NTA ने दी ताजा अपडेट
देश के प्रमुख एंट्रेंस एग्जाम NEET, CUET और JEE Main 2026 को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ताजा अपडेट जारी किया है। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main का पहला सेशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इस बार रिकॉर्ड संख्या में 13 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं, CUET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अवधि को बढ़ाकर 4 फरवरी कर दिया गया है। NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।
JEE Main का पहला सेशन सफलतापूर्वक पूरा
इंजीनियरिंग कोर्सेस में प्रवेश के लिए आयोजित JEE Main 2026 का पहला सेशन 21 से 28 जनवरी तक बीई-बीटेक और 29 जनवरी को बी.आर्क एवं बी. प्लानिंग के लिए संपन्न हुआ। कुल 13,50,969 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया, जिसमें से 13,00,368 उम्मीदवारों (96.26%) ने परीक्षा दी। बी.आर्क और बी. प्लानिंग के लिए 68,833 उम्मीदवारों ने ...










