राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड 2026 जारी, छात्रों को सीधे डाउनलोड की सुविधा नहीं
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE), अजमेर ने कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं। ये हॉल टिकट सीधे छात्रों द्वारा डाउनलोड नहीं किए जा सकते। इसके लिए स्कूल अधिकारी या शिक्षक अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल कर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से हॉल टिकट डाउनलोड करेंगे और फिर इसे छात्रों में वितरित करेंगे।
कौन कर सकता है डाउनलोड?छात्रों को सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अनुमति नहीं है। विद्यालय के प्रमुख या शिक्षक अपने स्कूल कोड और पासवर्ड के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड के बाद इसे छात्रों में वितरित करना अनिवार्य है।
कैसे करें डाउनलोड?
RBSE की वेबसाइट पर जाएं: rajeduboard.rajasthan.gov.in
होमपेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई डिटेल्स जैसे स्कूल कोड और पासवर्ड डालें और सबमि...










