UPSC सक्सेस स्टोरी: “लेडी सिंघम” आईपीएस सिमाला प्रसाद – पहले DSP, फिर बॉलीवुड की दुनिया में भी अपनी पहचान
भोपाल। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। लाखों युवा हर साल इस परीक्षा की तैयारी करते हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश की सिमाला प्रसाद की कहानी बेहद प्रेरणादायक है।
सिमाला प्रसाद न सिर्फ मेहनती आईपीएस ऑफिसर हैं, जिन्हें लोग प्यार से “लेडी सिंघम” कहते हैं, बल्कि एक प्रतिभाशाली एक्ट्रेस भी हैं। मध्य प्रदेश के डिंडौरी में नक्सल प्रभावित इलाके में अपनी डटकर सेवा देने की वजह से उनका नाम अपराधियों में खौफ पैदा करने वाला बन गया।
पारिवारिक पृष्ठभूमि और शिक्षासिमाला का जन्म 8 अक्टूबर 1980 को भोपाल में हुआ। उनके पिता डॉ. भागीरथ प्रसाद पूर्व IAS ऑफिसर और सांसद रह चुके हैं। माता मेहरुन्निसा परवेज हिंदी लेखिका हैं और उन्हें 2005 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
सिमाला ने बचपन से पढ़ाई और एक्टिंग दोनों में रुचि दिखाई। बार-बार स्कूल बदलने के बावजूद ...










