Wednesday, July 22

This slideshow requires JavaScript.

छात्रों का राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है कांग्रेस : धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली। (सद्वार्ता) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर छात्रों का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि संसद के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस जानबूझकर छात्रों के मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर हंगामा करने की कोशिश कर रही है।

This slideshow requires JavaScript.

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने बयान में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस छात्रों का “राजनीतिक हथियार” के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। उनका आरोप है कि कांग्रेस का उद्देश्य संसद की कार्यवाही को बाधित करना और राजनीतिक माहौल को गर्माना है।

प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया, जिससे आम लोगों को असुविधा हुई और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े निर्धारित प्रोटोकॉल की भी अनदेखी की गई।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उससे आम नागरिकों को परेशानी न हो और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन न किया जाए।

धर्मेंद्र प्रधान के इस बयान के बाद छात्रों के आंदोलन और राहुल गांधी की हिरासत को लेकर जारी राजनीतिक विवाद और तेज हो गया है। एक ओर कांग्रेस इसे छात्रों की आवाज़ दबाने की कोशिश बता रही है, वहीं भाजपा इसे विपक्ष द्वारा छात्रों के मुद्दे का राजनीतिकरण करार दे रही है।

— SDNA

Leave a Reply