अमेरिका का दबदबा सालों तक बरकरार रहेगा, चीन के लिए आगे निकलना आसान नहीं
अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है, और चीन लगातार उससे आगे निकलने की कोशिश में लगा है। लेकिन आंकड़े साफ दिखाते हैं कि चीन के लिए यह आसान नहीं होगा। टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में अमेरिका का दबदबा बरकरार है।
अमेरिका में 62 टेक कंपनियों का सालाना नेट प्रॉफिट 1 अरब डॉलर से अधिक है, जबकि चीन में ऐसी कंपनियों की संख्या केवल 15 है। यह स्पष्ट संकेत है कि चीन को अमेरिका को पछाड़ने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना है।
अगर चीन, जापान, ताइवान और यूरोजोन की शीर्ष टेक कंपनियों को भी जोड़ दें, तब भी अमेरिका अकेले इन सभी पर भारी पड़ता है। इन देशों में कुल 41 ऐसी कंपनियां हैं जिनका सालाना प्रॉफिट 1 अरब डॉलर से अधिक है।
दुनिया की दस सबसे बड़ी कंपनियों में से आठ अमेरिका की हैं। इनमें एनवीडिया, ऐपल, अल्फाबेट, माइक्रोसॉफ्ट, ऐमजॉन, मेटा प्लेटफॉर्म्स, टेस्ला और ब्रॉडकॉम शामिल हैं। इन सभी कंपनियो...










