8वां वेतन आयोग लेट हुआ तो क्या डूब जाएगा कर्मचारियों का पैसा? जानिए किन भत्तों पर पड़ेगा असर और कितना हो सकता है नुकसान
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग का गठन कर दिया है और अब लाखों केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनर्स की निगाहें इसकी सिफारिशों पर टिकी हैं। मौजूदा 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। सामान्य तौर पर नया वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाता है, हालांकि सरकार की ओर से अभी तक एरियर की तारीख को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।
वित्त मंत्रालय ने नवंबर 2025 में 8वें वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया है। जानकारों का मानना है कि रिपोर्ट आने के बाद इसे लागू करने में 6 महीने तक का अतिरिक्त समय लग सकता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर वेतन आयोग लागू होने में देरी हुई, तो क्या कर्मचारियों और पेंशनर्स का पैसा डूब जाएगा?
कर्मचारियों को कौन-कौन से भत्ते मिलते हैं?
आर्थिक विशेषज्ञों के मुताबिक, अधिकांश केंद्रीय कर्मचारियों को...










