तबाह होती अर्थव्यवस्था में कैसे बनें अमीर? रॉबर्ट कियोसाकी ने बताए उपाय
नई दिल्ली: प्रसिद्ध लेखक और निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी, जो अपनी किताब रिच डैड पुअर डैड के लिए जाने जाते हैं, ने चेतावनी दी है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था गंभीर संकट की ओर बढ़ रही है। उनके अनुसार, अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा हाल ही में ब्याज दरों में कटौती और क्वांटिटेटिव ईजिंग (QE) की संभावनाओं ने आर्थिक माहौल को अस्थिर कर दिया है।
कियोसाकी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा है, “दुनिया की अर्थव्यवस्था तबाह होने पर अमीर कैसे बनें।” उन्होंने कहा कि फेड की नीतियों से नकली पैसा छपने की संभावना बढ़ी है, जिससे हाइपर-इन्फ्लेशन (भारी महंगाई) का खतरा है। उनका मानना है कि आम लोग इससे सबसे अधिक प्रभावित होंगे, क्योंकि बढ़ती कीमतों के लिए वे तैयार नहीं हैं।
कियोसाकी का फॉर्मूला:
हार्ड एसेट्स में निवेश: सोना, चांदी, बिटकॉइन और एथेरियम जैसी रियल एसेट्स खरीदें।
ल...










