फरवरी 2021 के बाद पहली बार 60 डॉलर से नीचे आया भारतीय क्रूड ऑयल बास्केट पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की बढ़ी उम्मीद, आयात बिल पर बड़ी राहत
नई दिल्ली।
भारत के लिए कच्चे तेल के मोर्चे पर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। फरवरी 2021 के बाद पहली बार भारतीय क्रूड ऑयल बास्केट की औसत कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है। पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2026 में भारतीय क्रूड बास्केट की औसत कीमत घटकर 59.92 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई, जबकि दिसंबर 2025 में यह 62.2 डॉलर प्रति बैरल थी।
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी नरमी का सीधा असर आने वाले दिनों में घरेलू पेट्रोल और डीज़ल की खुदरा कीमतों पर भी पड़ सकता है। भारत में ईंधन की कीमतों की दैनिक समीक्षा व्यवस्था के चलते कच्चे तेल में गिरावट का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचने की संभावना बढ़ गई है।
जून 2026 तक 50 डॉलर से नीचे जा सकता है क्रूड
एसबीआई रिसर्च की 5 जनवरी को जारी रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि ...









