क्रिप्टो पर नजर रखना मुश्किल: RBI के बाद अब इनकम टैक्स विभाग ने भी किया आगाह
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरंसी जैसी वर्चुअल डिजिटल असेट्स (VDA) को लेकर भारत में अभी तक कोई आधिकारिक मंजूरी नहीं दी गई है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) पहले ही क्रिप्टोकरंसी के खिलाफ कड़ा रुख अपना चुका है। अब इनकम टैक्स विभाग ने भी इससे जुड़े खतरों की ओर चेतावनी दी है।
टैक्स विभाग ने संसद की फाइनेंस कमिटी के सामने प्रस्तुतिकरण में कहा कि क्रिप्टोकरंसी के जरिए बिना किसी बैंक या सरकारी बिचौलिए के तुरंत पैसे एक जगह से दूसरी जगह भेजे जा सकते हैं। इसमें लेनदेन करने वालों की पहचान छिपी रहती है और सरहदों की कोई सीमा नहीं होती, जिससे पूरे सिस्टम पर नजर रखना बेहद मुश्किल हो जाता है।
मुख्य समस्याएँ:
विदेशी एक्सचेंज, प्राइवेट डिजिटल वॉलेट और डीसेंट्रलाइज्ड प्लेटफॉर्म्स के कारण यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि टैक्स के दायरे में आने वाली कमाई कितनी है।
असली मालिक...










