शेयर बाजार अपडेट: Birlasoft और Tata Elxsi में तेजी, निवेशकों के लिए मौके सेंसेक्स 102 अंक टूटा, निफ्टी 37 अंक फिसला; चुनिंदा शेयरों में खरीदारी जारी
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 102.20 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,961.14 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 445.85 अंक यानी 0.52 प्रतिशत तक लुढ़ककर 84,617.49 तक गया। एनएसई निफ्टी 37.95 अंक यानी 0.14 प्रतिशत टूटकर 26,140.75 अंक पर बंद हुआ।
ग्लोबल स्तर पर तनाव और अमेरिकी टैरिफ बढ़ने की चिंताओं के बीच कारोबारी धारणा प्रभावित रही। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से बाजार दबाव में रहा। हालांकि, चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में खरीदारी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के भाव में गिरावट ने बाजार को कुछ सहारा दिया।
सेंसेक्स और निफ्टी में प्रमुख शेयरों का हाल
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में मारुति, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील के शेयर...










