Success Story: पिता दिन में कमाते थे सिर्फ ₹100, बेटे ने खड़ा कर दिया करोड़ों का स्टार्टअप साम्राज्य
नई दिल्ली। हालात चाहे कितने भी कठिन क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता की राह खुद बन जाती है। हैदराबाद के एम. राजा शेखर की कहानी इसी जज्बे की मिसाल है। जिनके पिता कभी दिन में महज 100 रुपये कमाकर परिवार का गुजारा करते थे, आज वही बेटा 5 करोड़ रुपये सालाना रेवेन्यू वाला स्टार्टअप चला रहा है और सैकड़ों युवाओं के भविष्य को दिशा दे रहा है।
एम. राजा शेखर ने अपने दोस्त के. वमसी प्रसाद के साथ मिलकर ‘कॉलेज मेंटर’ (College Mentor) नाम का स्टार्टअप शुरू किया। इसका मकसद उन लाखों छात्रों को सही मार्गदर्शन देना है, जो जानकारी और मेंटरशिप के अभाव में गलत करियर चुन लेते हैं।
अभावों में बीता बचपन
राजा शेखर का बचपन संघर्षों से भरा रहा। सीमित आय के कारण परिवार को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वह खुद एक क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन आर्थिक तंगी ने उन्हें खेल छोड़कर ...










