Thursday, August 13

Business & Economy

मैं झुकेगा नहीं… टैरिफ को लेकर कोर्ट के खिलाफ जाने को तैयार ट्रंप, तैयार है ‘गेम 2 प्लान’
Business & Economy

मैं झुकेगा नहीं… टैरिफ को लेकर कोर्ट के खिलाफ जाने को तैयार ट्रंप, तैयार है ‘गेम 2 प्लान’

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार अपने टैरिफ लगाने के फैसले पर अड़े हुए हैं। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट 14 जनवरी को उनके ग्लोबल टैरिफ मामले में फैसला सुना सकता है। यदि सुप्रीम कोर्ट ट्रंप के पक्ष में नहीं जाता, तो उन्होंने अपने ‘गेम 2 प्लान’ के तहत वैकल्पिक कानूनी रास्ते अपनाने की तैयारी कर ली है। ट्रंप का दावा और चेतावनी ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर चेतावनी दी कि अगर सुप्रीम कोर्ट उनके टैरिफ को अवैध करार देता है तो अमेरिका को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ेगा। उनका कहना है कि इस फैसले से अमेरिका को सैकड़ों अरबों डॉलर का टैरिफ रिवर्स करना पड़ सकता है और निजी निवेशों से जुड़े दावे भी सामने आ सकते हैं। किस कानून के तहत लगाया टैरिफ ट्रंप ने यह कदम 1977 के इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) के तहत उठाया था। इस कानून के तहत राष्ट्रपति आपातकाल ...
अल्फाबेट का मार्केट कैप $4 ट्रिलियन के पार, भारत की लाज बचाई रिलायंस ने
Business & Economy

अल्फाबेट का मार्केट कैप $4 ट्रिलियन के पार, भारत की लाज बचाई रिलायंस ने

नई दिल्ली। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक का मार्केट कैप पहली बार $4 ट्रिलियन के पार पहुंच गया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की चौथी कंपनी बन गई है। अब तक केवल एनवीडिया, ऐपल और माइक्रोसॉफ्ट ही इस क्लब में शामिल थीं। सोमवार को अल्फाबेट के शेयर में 1% से अधिक तेजी देखने को मिली और कंपनी की मार्केट वैल्यू $4.016 ट्रिलियन हो गई। इस उपलब्धि के साथ अल्फाबेट दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गई है। एआई चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया $4.502 ट्रिलियन के साथ सबसे शीर्ष पर है। इसके बाद ऐपल ($3.845 ट्रिलियन) और माइक्रोसॉफ्ट ($3.546 ट्रिलियन) क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। टॉप 100 कंपनियों में भारत की स्थिति दुनिया की टॉप 100 कंपनियों की लिस्ट में भारत की केवल एक ही कंपनी शामिल है। यह कंपनी है रिलायंस इंडस्ट्रीज, जिसकी वैल्यू $220.12 अरब डॉलर है और यह 77वें ...
विदेशी निवेशक भारत से हुए शुद्ध बिकवाल, सालभर में निकाले ₹1.6 लाख करोड़
Business & Economy

विदेशी निवेशक भारत से हुए शुद्ध बिकवाल, सालभर में निकाले ₹1.6 लाख करोड़

मुंबई। साल 2025 में विदेशी निवेशकों (FIIs) ने भारतीय शेयर बाजार से 1.6 लाख करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। निवेशकों की यह बेरुखी कई कारणों से जुड़ी है, जिसमें भारत के महंगे बाज़ार, अमेरिकी टैरिफ, और वैश्विक निवेश रुझान शामिल हैं। भारत महंगा, विदेशी निवेशक हिचकिचा रहे विश्लेषकों के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार इस समय महंगा (highly valued) है। MSCI इंडिया डॉलर इंडेक्स का P/E मल्टीपल 26x है, जबकि MSCI इमर्जिंग मार्केट्स इंडेक्स का P/E 17x है। इसके अलावा, अमेरिकी बाजार में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में तेज़ी देखी जा रही है, जिससे विदेशी निवेशक उभरते बाजारों की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं। राजानी सिन्हा, चीफ इकॉनोमिस्ट, CareEdge Group के मुताबिक, "विदेशी संस्थागत निवेशक फिलहाल भारत की समग्र आर्थिक स्थिति से कम, बल्कि टैरिफ और सेक्टर-विशिष्ट रुझानों से प्रभावित हो रहे ...
ट्रंप के फरमान से भारत पर 575% तक टैरिफ का खतरा, ईरान के साथ व्यापार पर नई मुसीबत
Business & Economy

ट्रंप के फरमान से भारत पर 575% तक टैरिफ का खतरा, ईरान के साथ व्यापार पर नई मुसीबत

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ऐलान किया कि जो भी देश ईरान के साथ व्यापार करेगा, उसे अमेरिका के साथ व्यापार पर 25% टैरिफ देना होगा। इस फैसले से भारत पर कुल टैरिफ 575% तक लगने की संभावना है। टैरिफ की गणना भारत पहले से ही अमेरिका को अपने निर्यात पर 50% टैरिफ चुका रहा है। इसमें शामिल हैं: 25% रेसिप्रोकल टैरिफ, जो अमेरिका द्वारा लगाया गया है। 25% अतिरिक्त टैरिफ, जो भारत द्वारा रूस से कच्चा तेल खरीदने के कारण लगाया गया था। यदि भारत ईरान के साथ व्यापार जारी रखता है, तो ट्रंप के नए फरमान के तहत 25% और टैरिफ लग सकता है। ऐसे में कुल टैरिफ 50% + 500% + 25% = 575% तक पहुँच सकता है। भारत-ईरान व्यापार भारत और ईरान के बीच व्यापारिक रिश्ते लंबे समय से महत्वपूर्ण रहे हैं। भारत ईरान को चावल, चाय, चीनी, दवाइयां, कृत्रिम रेशे, बिजली के सामान और नकली गहने निर्यात करत...
अनिल अंबानी को मिली राहत के खिलाफ तीन बैंकों ने हाई कोर्ट में अपील दायर की
Business & Economy

अनिल अंबानी को मिली राहत के खिलाफ तीन बैंकों ने हाई कोर्ट में अपील दायर की

नई दिल्ली। कर्ज में डूबे उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले महीने बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत दी थी, लेकिन अब इस आदेश के खिलाफ तीन बैंकों ने अपील दायर कर दी है। तीनों बैंकों का कहना है कि हाई कोर्ट का आदेश 2020 की फोरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट (FAR) के आधार पर अनिल अंबानी के खातों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगाता है, जो विनाशकारी परिणाम ला सकता है। कोर्ट की एकल पीठ ने दिसंबर में यह मानते हुए राहत दी थी कि FAR 2020 रिपोर्ट भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 2024 मास्टर डायरेक्शन के अनुसार 'व्यावसायिक बैंकों में धोखाधड़ी जोखिम प्रबंधन' का उल्लंघन करती है। बैंकों का तर्क अपील में बैंकों की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने डिविजन बेंच के समक्ष कहा कि जस्टिस मिलिंद जाधव के निष्कर्ष अनिल अंबानी द्वारा दाखिल मुकदमे या अंतरिम राहत की अर्जी पर आधारित नहीं थे...
ट्रेड डील पर आज फिर आमने-सामने होंगे भारत और अमेरिका, 2030 तक 500 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य
Business & Economy

ट्रेड डील पर आज फिर आमने-सामने होंगे भारत और अमेरिका, 2030 तक 500 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी ट्रेड डील को लेकर एक बार फिर सकारात्मक संकेत मिले हैं। दोनों देश आज से प्रस्तावित व्यापार समझौते पर दोबारा बातचीत शुरू करने जा रहे हैं। भारत में अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को यह जानकारी दी। उनके बयान के बाद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और सेंसेक्स 700 अंकों की गिरावट से उबरकर 300 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। यह साफ संकेत है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील को बाजार और निवेशक कितनी अहमियत दे रहे हैं। लगातार पांच कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद बाजार में आई इस मजबूती को सीधे तौर पर दोनों देशों के बीच रिश्तों में आई गर्माहट से जोड़ा जा रहा है। “इस सदी की सबसे अहम साझेदारी” नई दिल्ली पहुंचते ही अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों को इस सदी की सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक साझेदारी बताया। उन्होंने कह...
साल के पहले IPO पर निवेशकों की जबरदस्त टूट, BCCL को दो दिन में 33 गुना सब्सक्रिप्शन, आज बोली का आखिरी मौका
Business & Economy

साल के पहले IPO पर निवेशकों की जबरदस्त टूट, BCCL को दो दिन में 33 गुना सब्सक्रिप्शन, आज बोली का आखिरी मौका

नई दिल्ली। नए साल 2026 का पहला मेनबोर्ड आईपीओ निवेशकों के बीच जबरदस्त आकर्षण का केंद्र बन गया है। कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को महज दो दिनों में 33 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। आज यानी मंगलवार को इस आईपीओ में बोली लगाने का आखिरी दिन है। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार तक इस इश्यू को कुल 33.6 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका था। सबसे ज्यादा उत्साह नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) और रिटेल निवेशकों में देखने को मिला है। निवेशकों की भारी भागीदारी एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, इस आईपीओ में कुल 34.69 करोड़ शेयर ऑफर किए गए थे, जबकि इनके मुकाबले 1,165 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए बोलियां आईं। नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का हिस्सा 17 गुना सब्सक्राइब हुआ रिटेल निवेशकों की कैटेगरी में 90 गुना बोली लगी क्वालिफाइड...
गर्दन नहीं मुड़ती, पर हौसले अडिग: 600 रुपये की नौकरी से 24 लाख के टर्नओवर तक, मानस रंजन दास बने मिसाल
Business & Economy

गर्दन नहीं मुड़ती, पर हौसले अडिग: 600 रुपये की नौकरी से 24 लाख के टर्नओवर तक, मानस रंजन दास बने मिसाल

नई दिल्ली। अगर इरादे मजबूत हों, तो हालात कभी राह की दीवार नहीं बनते। ओडिशा के कटक जिले के मानस रंजन दास की कहानी इसी जज्बे की सशक्त मिसाल है। एंकिलोसिंग स्पॉन्डिलाइटिस जैसी गंभीर बीमारी, जिसमें गर्दन की गति लगभग सीमित हो जाती है, भी उनके सपनों को रोक नहीं सकी। कभी महीने के सिर्फ 600 रुपये की नौकरी करने वाले मानस आज मशरूम की खेती से सालाना करीब 24 लाख रुपये का टर्नओवर हासिल कर रहे हैं और सैकड़ों किसानों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। संघर्ष से शुरू हुई कहानी साल 2000 में ग्रेजुएशन करने के बाद मानस रंजन दास ने जीवनयापन के लिए एक मोबाइल फोन की दुकान में सेल्समैन की नौकरी की। मेहनत के बदले उन्हें महीने में महज 600 रुपये मिलते थे। इसके बाद उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किए। साल 2016 में उन्हें ढेंकनाल के साई कृपा कॉलेज में नौकरी मिली, जहां वे 10,000 रुपये प्रतिमाह कमाने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात ढ...
शेयर बाजार में लौटी रौनक, IFCI और फोर्स मोटर्स समेत कई शेयरों में तेजी के संकेत
Business & Economy

शेयर बाजार में लौटी रौनक, IFCI और फोर्स मोटर्स समेत कई शेयरों में तेजी के संकेत

नई दिल्ली। दलाल स्ट्रीट पर सोमवार को लंबे समय बाद राहत की सांस देखने को मिली। पिछले पांच कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया और भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 301.93 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,878.17 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 106.95 अंक यानी 0.42 प्रतिशत चढ़कर 25,790.25 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। सुबह के सत्र में सेंसेक्स एक समय 715 अंक तक लुढ़क गया था और निफ्टी भी 200 अंकों से ज्यादा फिसल गया था। हालांकि, भारत–अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर नई उम्मीदों और एनर्जी, बैंकिंग व मेटल शेयरों में निचले स्तरों पर आई खरीदारी से बाजार ने जोरदार वापसी की। इन दिग्गज शेयरों ने संभाला बाजार सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, एशियन पेंट...
एयर इंडिया के बेड़े में शामिल हुआ नया बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर, क्या बदलेगी एयरलाइन की अंतरराष्ट्रीय छवि?
Business & Economy

एयर इंडिया के बेड़े में शामिल हुआ नया बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर, क्या बदलेगी एयरलाइन की अंतरराष्ट्रीय छवि?

नई दिल्ली। टाटा समूह के अधिग्रहण के बाद एयर इंडिया के कायाकल्प की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है। एयर इंडिया को अमेरिका के सिएटल स्थित बोइंग फैक्ट्री से मिला नया बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान 11 जनवरी को दिल्ली पहुंच गया है। यह विमान फरवरी 2026 से लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक उड़ानों पर सेवाएं देना शुरू करेगा। खास बात यह है कि निजीकरण के बाद यह एयर इंडिया के बेड़े में शामिल होने वाला पहला ‘लाइन-फिट’ ड्रीमलाइनर विमान है, जिसे शुरुआत से ही एयरलाइन की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है। छवि सुधार की बड़ी कोशिश पिछले कुछ वर्षों में एयर इंडिया की छवि को कई झटके लगे हैं। जून 2025 में अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना, लगातार सामने आती तकनीकी खराबियां, केबिन में टूटी सीटें, खराब इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम और भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायतों ने यात्रियों का भरोसा कमजोर किया। टाटा ...