छोटी कारें होंगी महंगी, कीमत में 10% तक वृद्धि की संभावना
नई दिल्ली: आम लोगों के लिए छोटी कार खरीदना जल्द ही महंगा हो सकता है। सरकार CAFE-3 (Corporate Average Fuel Efficiency) का नया ड्राफ्ट लागू करने पर विचार कर रही है, जिससे छोटी कारें बनाना और बेचना कंपनियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि नियम लागू होने के बाद नई कारों की कीमत करीब 10% तक बढ़ सकती है।
क्या है वजह:CAFE-3 नियम ईंधन बचत और प्रदूषण कम करने से संबंधित हैं। नए ड्राफ्ट के अनुसार, छोटी कार बनाने वाली कंपनियों को अब अतिरिक्त छूट या राहत नहीं मिलेगी। कंपनियों को या तो महंगी ईंधन बचत तकनीक अपनानी होगी या नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना भरना होगा।
प्रभाव:छोटी कारों की कीमत बढ़ने से उन लोगों को झटका लग सकता है जो टू-व्हीलर से कार पर शिफ्ट होना चाहते हैं। वहीं इलेक्ट्रिक या रेंज-एक्सटेंडर हाइब्रिड गाड़ियों (REEV) को नियम में ‘सुपर क्रेडिट’ मिलेगा, जिससे इन ग...










