Tuesday, August 11

Business & Economy

मारवाड़ी निवेश के 7 अनमोल नियम: जानें CA नितिन कौशिक से
Business & Economy

मारवाड़ी निवेश के 7 अनमोल नियम: जानें CA नितिन कौशिक से

नई दिल्ली: भारत में मारवाड़ी समुदाय को सफल कारोबारी और निवेशक समुदाय के रूप में जाना जाता है। वे शोर-शराबे से दूर, अनुशासन और धैर्य के साथ अपने व्यवसाय और संपत्ति को बढ़ाते हैं। सीए नितिन कौशिक ने उनके निवेश के 7 खास सिद्धांत साझा किए हैं, जो पीढ़ियों तक दौलत बढ़ाने का राज बताते हैं। 1. पूंजी की सुरक्षा सबसे पहले मारवाड़ी निवेशक अपने मूल धन को सुरक्षित रखने को प्राथमिकता देते हैं। नुकसान से बचना, रिटर्न बढ़ाने से पहले जरूरी है। वे इमरजेंसी फंड को कभी नहीं छूते और व्यक्तिगत खर्चों को व्यवसाय की पूंजी से अलग रखते हैं। 2. संपत्ति से भावनात्मक लगाव नहीं मारवाड़ी निवेशक संपत्ति के प्रति भावनात्मक नहीं होते। चाहे शेयर, प्रॉपर्टी या व्यवसाय हो, निर्णय सिर्फ पूंजी पर रिटर्न के आधार पर लिया जाता है। कमजोर आंकड़ों पर वे जल्दी बाहर निकल जाते हैं। 3. कैश रखना स्मार्ट रणनीति है मारवाड़ी निवेशक अप...
EPFO बदलेगा निवेश का तरीका, जोखिम कम करने की तैयारी
Business & Economy

EPFO बदलेगा निवेश का तरीका, जोखिम कम करने की तैयारी

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने निवेश रणनीति में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इसका उद्देश्य है निवेश पर जोखिम को कम करना और फंड की सुरक्षा बढ़ाना। अब EPFO अपनी अलग-अलग योजनाओं के पैसे को अलग-अलग निवेश करने के बजाय एक ही साझा फंड (पूल) में निवेश करेगा। क्या है नया प्लान? EPFO अपनी पांच अलग-अलग योजनाओं के फंड को मिलाकर एक साझा ETF फंड में निवेश करेगा। बाजार के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए निवेश चक्र महीने-दर-महीने की बजाय साल में एक बार होगा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के बॉन्ड्स को बायबैक में बेचकर मुनाफा कमाने की तैयारी। मंजूरी के लिए 2 मार्च को बैठक EPFO की निवेश समिति ने इन प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी है। अब इन्हें 2 मार्च को होने वाली सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक में अंतिम मंजूरी के लिए रखा जाएगा। हालांकि, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ब्याज दरो...
₹1 करोड़ की नौकरी ठुकराकर बनाई ₹4,000 करोड़ की साम्राज्य
Business & Economy

₹1 करोड़ की नौकरी ठुकराकर बनाई ₹4,000 करोड़ की साम्राज्य

नई दिल्ली: विनीता सिंह, जिनका नाम आज भारतीय स्टार्टअप जगत में सफलता का पर्याय बन गया है, कम उम्र में ही करोड़ों की नौकरी छोड़कर अपने सपनों का पीछा करने उतरीं। आज वह प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड शुगर कॉस्मेटिक्स (Sugar Cosmetics) की सीईओ और को-फाउंडर हैं, जिसकी वैल्यूएशन 4,000 करोड़ रुपये है। विनीता का जन्म 1983 में गुजरात के आनंद जिले में हुआ। उनकी मां पीएचडी थीं और पिता एम्स में बायोफिज़िसिस्ट। बचपन से ही पढ़ाई में तेज़, उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया। सिर्फ 23 साल की उम्र में उन्हें एक इनवेस्टमेंट बैंक में 1 करोड़ रुपये की नौकरी का ऑफर मिला। लेकिन विनीता ने यह नौकरी ठुकराई और मुंबई आकर अपना व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया। शुरुआत आसान नहीं थी। पहले उन्होंने बैकग्राउंड व...
बीमा एजेंट बनना छोड़ें, बैंकिंग पर फोकस करें: वित्त मंत्री का स्पष्ट संदेश
Business & Economy

बीमा एजेंट बनना छोड़ें, बैंकिंग पर फोकस करें: वित्त मंत्री का स्पष्ट संदेश

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को बैंकों को कड़ा संदेश दिया कि वे ग्राहकों को गुमराह करके बीमा और अन्य वित्तीय उत्पाद बेचने जैसी मिस-सेलिंग की प्रवृत्तियों से बाज आएं। उन्होंने कहा कि बैंकों का मुख्य काम जमा जुटाना और कर्ज देना है, और उन्हें इसी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। सीतारमण ने बताया कि कई बार ग्राहकों के पास पहले से बीमा होता है, फिर भी बैंक उनसे नए बीमा उत्पाद खरीदने को कहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आरबीआई ने इसे केवल IRDAI के दायरे का मामला समझ कर नजरअंदाज किया, जबकि IRDAI मानती रही कि बैंक आरबीआई के नियंत्रण में हैं। वित्त मंत्री ने कहा, "ग्राहक पूछता है कि उसे बीमा लेने को क्यों कहा जा रहा है, जब वह होम लोन लेने के लिए अपनी प्रॉपर्टी गिरवी दे रहा है। मुझे खुशी है कि आरबीआई अब मिस-सेलिंग पर गाइडेंस ला रहा है। बैंकों को यह स्पष्ट संदेश जाना चाहिए कि वे मिस...
सोना लुढ़का, चांदी महंगी: 24 फरवरी 2026 को कीमती धातुओं में मिला-जुला असर
Business & Economy

सोना लुढ़का, चांदी महंगी: 24 फरवरी 2026 को कीमती धातुओं में मिला-जुला असर

नई दिल्ली: मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख देखा गया। दोपहर 12 बजे तक चांदी में तेजी रही, जबकि सोने की कीमत में गिरावट आई। आज का भाव अप्रैल डिलीवरी वाला सोना: 1,60,850 रुपये प्रति 10 ग्राम (748 रुपये की गिरावट) चांदी: 2,66,400 रुपये प्रति किलो (1067 रुपये की तेजी) इसके बाद दोपहर 12 बजे तक चांदी में और तेजी आई और यह 2,68,130 रुपये प्रति किलो तक पहुँच गई। वहीं सोना 1,60,295 रुपये तक गिर गया। क्यों आया भाव में बदलाव? कीमतों में उतार-चढ़ाव के पीछे मुख्य वजहें हैं: मजबूत अमेरिकी डॉलर अमेरिकी टैरिफ को लेकर अनिश्चितता वाशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़ते तनाव अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति स्पॉट गोल्ड: 1.5% गिरकर 5,150.38 डॉलर प्रति औंस स्पॉट सिल्वर: 3.1% गिरकर 85.50 डॉलर प्रति औंस शहरवार सोने का भाव (प्रति...
वॉरेन बफे के भरोसेमंद ‘दोस्त’ ने गुरुग्राम में खरीदा ₹85 करोड़ का अल्ट्रा लग्जरी फ्लैट
Business & Economy

वॉरेन बफे के भरोसेमंद ‘दोस्त’ ने गुरुग्राम में खरीदा ₹85 करोड़ का अल्ट्रा लग्जरी फ्लैट

नई दिल्ली: गुरुग्राम अब अल्ट्रा लग्जरी फ्लैट्स के मामले में देश का बड़ा हब बनता जा रहा है। हाल ही में एनआरआई अजित जैन ने डीएलएफ के सुपर प्रीमियम प्रोजेक्ट ‘द कैमेलियास’ में 85 करोड़ रुपये का आलीशान फ्लैट खरीदा है। फ्लैट की खासियत इस फ्लैट का आकार 7,400 वर्ग फुट है और इसे सबसे आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है। रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे प्रोजेक्ट्स एनआरआई और अमीर भारतीयों के बीच सबसे अधिक आकर्षक हैं, क्योंकि वे गेटेड कम्युनिटी में रहते हुए सारी सुविधाएं एक ही जगह पा सकते हैं। अजित जैन कौन हैं? अजित जैन बर्कशायर हैथवे के वाइस चेयरमैन – इंश्योरेंस ऑपरेशंस हैं और वॉरेन बफे के भरोसेमंद एग्जीक्यूटिव माने जाते हैं। वे भारतीय मूल के एनआरआई हैं और हाल ही में दिल्ली आए थे ताकि इस प्रॉपर्टी की खरीद को फाइनल कर सकें। अजित जैन आईआईटी-खड़गपुर के छात्र रहे हैं और अमेरिका में सबस...
बिजनेस क्लास में बढ़ती मांग: एयर इंडिया और विदेशी एयरलाइंस कर रही हैं अरबों रुपये का निवेश
Business & Economy

बिजनेस क्लास में बढ़ती मांग: एयर इंडिया और विदेशी एयरलाइंस कर रही हैं अरबों रुपये का निवेश

नई दिल्ली: पिछले कुछ सालों में भारत में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही इंटरनेशनल रूट्स पर बिजनेस और फर्स्ट क्लास में सफर करने की प्रवृत्ति भी तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि एयर इंडिया समेत कई विदेशी एयरलाइंस अपने विमानों में प्रीमियम सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए अरबों रुपये का निवेश कर रही हैं। एयर इंडिया की पहल टाटा ग्रुप की कंपनी एयर इंडिया ने अपने 400 मिलियन डॉलर के केबिन रेट्रोफिट प्रोग्राम के तहत प्रीमियम सीटों की संख्या दोगुनी करने का फैसला किया है। इसके अलावा कंपनी ने अपने बेड़े में नया बोइंग 787 ड्रीमलाइनर जोड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट के मुख्य हब में एयर इंडिया ने एक शानदार लाउंज भी शुरू किया है, जिसमें लंबी लेओवर वाले यात्रियों के लिए स्लीपर सुइट्स उपलब्ध हैं। इस साल एयर इंडिया अपने बेड़े में छह और लॉन्ग-हॉल ड्रीमलाइनर प्लेन जो...
शेयर मार्केट में भारी गिरावट: सुबह-सुबह ₹2.94 लाख करोड़ डूबे
Business & Economy

शेयर मार्केट में भारी गिरावट: सुबह-सुबह ₹2.94 लाख करोड़ डूबे

नई दिल्ली: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों तेज़ी से नीचे गिरे। शुरुआती एक घंटे के कारोबार में ही निवेशकों के लगभग 2.94 लाख करोड़ रुपये डूब गए। दोपहर 12:30 बजे तक सेंसेक्स 1019.78 अंक गिरकर 82,274.88 पर आ गया। निफ्टी 50 भी 284.65 अंक लुढ़ककर 25,428.35 पर कारोबार कर रहा था। कुल मार्केट कैप घटकर 466 लाख करोड़ रुपये रह गया। गिरावट के 5 मुख्य कारण: आईटी शेयरों में भारी बिकवालीटाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस (Infosys) और एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) के शेयरों में जबरदस्त बिकवाली हुई। इसकी वजह एंथ्रोपिक (Anthropic) कंपनी का नया क्लाउड टूल था, जो पुराने COBOL सिस्टम को अपग्रेड कर सकता है। ट्रंप की नई टैरिफ की धमकीअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि जिन देशों ने हालिया सुप्रीम कोर्ट फैसले के ...
गॉडियम आईवीएफ आईपीओ: अंतिम दिन, जीएमपी घट कर 6.33%, क्या करें निवेशक?
Business & Economy

गॉडियम आईवीएफ आईपीओ: अंतिम दिन, जीएमपी घट कर 6.33%, क्या करें निवेशक?

मुंबई: नि:संतान दंपत्तियों के लिए उम्मीद की किरण बन रही दिल्ली की कंपनी गॉडियम आईवीएफ एंड वुमेन हेल्थ (Gaudium IVF) का आईपीओ आज यानी 24 फरवरी को बंद हो रहा है। इस 165 करोड़ रुपये के आईपीओ में अब तक 300% से अधिक आवेदन आ चुके हैं। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में गिरावट आई है और यह इस समय 6.33% पर चल रहा है। आईपीओ का प्राइस बैंड:कंपनी ने 5 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर का प्राइस बैंड 75 रुपये से 79 रुपये रखा है। एक लॉट में 189 शेयर होंगे। अगर 79 रुपये की ऊपरी कीमत मानें तो कंपनी का प्री-आईपीओ मार्केट कैप 575 करोड़ रुपये होगा। आईपीओ की लिस्टिंग 27 फरवरी को बीएसई और एनएसई पर होने की संभावना है। जीएमपी और ग्रे मार्केट:बीते शुक्रवार GMP 0.76% था यानी हर शेयर पर 8.5 रुपये का प्रीमियम। मंगलवार 24 फरवरी को यह घट कर 6.33% यानी लगभग 5 रुपये प्रति शेयर रह गया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह गि...
ट्रंप को एक और झटका, नील कत्याल ने टैरिफ रिफंड के लिए टास्क फोर्स बनाई
Business & Economy

ट्रंप को एक और झटका, नील कत्याल ने टैरिफ रिफंड के लिए टास्क फोर्स बनाई

नई दिल्ली: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया था। इस ऐतिहासिक फैसले के पीछे भारतीय मूल के पूर्व अमेरिकी एक्टिंग सॉलिसिटर जनरल नील कत्याल का हाथ है। अब कत्याल ने उन व्यवसायों और आयातकों की मदद के लिए एक नया टास्क फोर्स बनाया है जिन्हें ट्रंप के टैरिफ के कारण आर्थिक नुकसान हुआ। नील कत्याल ने 23 फरवरी को घोषणा की कि यह कानूनी दल रिफंड की प्रक्रिया में व्यवसायों का मार्गदर्शन करेगा। उन्होंने कहा, “हम सीधे तौर पर रिफंड की मांग नहीं कर रहे थे क्योंकि हमारी कानूनी टीम को उम्मीद थी कि केस जीतने पर रिफंड अपने आप मिलेगा। अब हम पूरी ताकत से इसके लिए लड़ेंगे।” सुप्रीम कोर्ट का फैसला:सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया था। कोर्ट ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया और टैक्स लगाने का अधिकार मुख्य रूप से कांग्रेस क...