8वें वेतन आयोग से पहले सरकारी कर्मचारियों की सैलरी-पेंशन बढ़ी, जानिए कितना मिलेगा फायदा
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन से पहले सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों (PSGICs), NABARD और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से कुल 46,322 कर्मचारी, 23,570 पेंशनर्स और 23,260 फैमिली पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।
PSGICs कर्मचारियों को लाभ:
सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों के कर्मचारियों के लिए वेतन संशोधन 1 अगस्त 2022 से लागू होगा। इसके तहत मूल वेतन और महंगाई भत्ते में 14% की वृद्धि की गई है। इस फैसले से कुल 43,247 कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा, 1 अप्रैल 2010 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में सरकार का योगदान 10% से बढ़ाकर 14% कर दिया गया है।
पारिवारिक पेंशन में बढ़ोतरी:
पारिवारिक पेंशन को समान दर से 30% तक बढ़ाया गया है, जिससे कुल 15,582 मौजू...










