वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में जल्द मिलेगा मांसाहारी भोजन का विकल्प
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जो पश्चिम बंगाल के हावड़ा और असम के कामाख्या (गुवाहाटी) के बीच चल रही है, उसमें जल्द ही यात्रियों को मांसाहारी भोजन का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा। पूर्व रेलवे ने इस संबंध में फैसला ले लिया है और जल्द ही इसकी औपचारिक सूचना जारी की जाएगी।
अब तक इस ट्रेन में केवल शाकाहारी व्यंजन परोसे जा रहे थे, जिसे लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विवाद भी सामने आया था। पूर्व रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यात्रियों की भोजन संबंधी पसंद और क्षेत्रीय खान-पान की संस्कृति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
रेल मंत्री के हस्तक्षेप के बाद फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री और बालुरघाट से सांसद सुकांत मजूमदार ने इस मुद्दे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बातचीत की थी। उन्होंने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में मा...










