बजट से फार्मा सेक्टर की बड़ी उम्मीदें टैक्स में राहत और R&D को भरपूर बढ़ावा देने की मांग
मुंबई। केंद्र सरकार का वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट रविवार, एक फरवरी को पेश किया जाना है। इससे पहले देश का दवा और स्वास्थ्य सेवा उद्योग आगामी बजट से बड़ी उम्मीदें लगाए बैठा है। फार्मा सेक्टर ने सरकार से रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) के लिए ठोस प्रोत्साहन, टैक्स में अधिक छूट और नवाचार को बढ़ावा देने की मांग की है।
ईटी-पीडब्ल्यूसी (ET-PwC) द्वारा किए गए एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि भारत दवा बाजार में मजबूत उपस्थिति रखने के बावजूद R&D पर अपेक्षाकृत बहुत कम खर्च कर रहा है। वर्तमान में भारत में फार्मा R&D पर लगभग 3 अरब डॉलर का निवेश होता है, जबकि चीन में यह आंकड़ा 15 से 20 अरब डॉलर और अमेरिका में 50 से 60 अरब डॉलर तक है।
R&D को बढ़ावा देना सबसे जरूरी
सर्वे में शामिल लगभग तीन-चौथाई मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CXOs) ने माना कि देश में ...










