सोने-चांदी की तरह महंगे हो रहे मोबाइल रिचार्ज! जून तक 15% और बढ़ सकता है डेटा और कॉलिंग का खर्चा
नई दिल्ली: भारत में मोबाइल कॉलिंग और डेटा उपयोग जल्द ही और महंगा हो सकता है। जियो, एयरटेल और वीआई जैसी टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान में जून 2026 तक लगभग 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर सकती हैं। कंपनियों का कहना है कि 5G नेटवर्क के बढ़ते खर्च और प्रति यूजर कमाई (ARPU) कम होने के कारण यह कदम जरूरी हो गया है।
क्या हो सकती है कीमतों में बढ़ोतरी?
टेलीकॉम कंपनियों की योजना के अनुसार, अब हर दो महीने में रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी होना आम बात हो गई है। इस बदलाव से सामान्य यूजर्स के मोबाइल खर्च में भारी इजाफा होगा। सोशल मीडिया पर लोग इस खबर से काफी नाराज़ हैं। कई लोगों ने लिखा कि अब मोबाइल डेटा आटा, चावल और सोने की तरह महंगा होता जा रहा है।
क्यों बढ़ रहे हैं रिचार्ज की कीमतें?
पहले टेलीकॉम कंपनियों ने फ्री...










