अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा ‘भाईपो’ ही कमाता पैसा; जानें बंगाली में इसका अर्थ
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी रणनीति शुरू कर दी है। इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह बंगाल के दौरे पर हैं। मंगलवार को एक जनसभा में शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में सिर्फ ‘भाईपो’ को पैसा कमाने का अधिकार है, आम आदमी को नहीं।
शाह ने आरोप लगाया कि पिछले 15 सालों से तृणमूल कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार, डर और घुसपैठ का बोलबाला रहा है। उनके मुताबिक, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के भ्रष्टाचार के कारण राज्य में विकास रुक गया है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र की लाभकारी योजनाएं बंगाल में "टोल सिंडिकेट" का शिकार हो गई हैं।
‘भाईपो’ का अर्थ
बंगाली में भाईपो का अर्थ होता है भतीजा या भांजा। शाह का इशारा ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की ओ...










