Jobs in 2026: रेलवे, बैंक, यूपीएससी… इस साल निकलेंगी बंपर सरकारी भर्तियां, तैयारी शुरू करें
अगर आपका नया साल सरकारी नौकरी पाने के लक्ष्य के साथ शुरू हो रहा है, तो आने वाली भर्तियों पर नजर रखना जरूरी है। 2026 में देशभर में बड़ी संख्या में बंपर सरकारी भर्ती होने वाली हैं, जिसमें रेलवे, बैंक, UPSC, सेना और अन्य राज्य स्तरीय सेवाएं शामिल हैं।
SSC की भर्तियां
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) हर साल कई बड़ी भर्तियां निकालता है। इसमें CGL, CHSL, SSC GD कॉन्स्टेबल, SSC MTS, CPO, JE जैसी वैकेंसी शामिल हैं। आवेदन के लिए पात्रता 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक की होती है।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026
डाक विभाग की ग्रेड डाक सेवक (GDS) भर्ती का इंतजार युवाओं को रहता है, क्योंकि इसमें कोई एग्जाम नहीं देना पड़ता। जीडीएस 2026 वैकेंसी जल्दी ही जारी होने की उम्मीद है।
रेलवे भर्ती 2026
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के 2026 वार्षिक कैलेंडर के अनुसार:
...










