Saturday, January 24

Jobs in 2026: रेलवे, बैंक, यूपीएससी… इस साल निकलेंगी बंपर सरकारी भर्तियां, तैयारी शुरू करें

 

This slideshow requires JavaScript.

अगर आपका नया साल सरकारी नौकरी पाने के लक्ष्य के साथ शुरू हो रहा है, तो आने वाली भर्तियों पर नजर रखना जरूरी है। 2026 में देशभर में बड़ी संख्या में बंपर सरकारी भर्ती होने वाली हैं, जिसमें रेलवे, बैंक, UPSC, सेना और अन्य राज्य स्तरीय सेवाएं शामिल हैं।

 

  1. SSC की भर्तियां

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) हर साल कई बड़ी भर्तियां निकालता है। इसमें CGL, CHSL, SSC GD कॉन्स्टेबल, SSC MTS, CPO, JE जैसी वैकेंसी शामिल हैं। आवेदन के लिए पात्रता 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक की होती है।

 

  1. इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026

डाक विभाग की ग्रेड डाक सेवक (GDS) भर्ती का इंतजार युवाओं को रहता है, क्योंकि इसमें कोई एग्जाम नहीं देना पड़ता। जीडीएस 2026 वैकेंसी जल्दी ही जारी होने की उम्मीद है।

 

  1. रेलवे भर्ती 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के 2026 वार्षिक कैलेंडर के अनुसार:

 

जनवरी–मार्च: असिस्टेंट लोको पायलट

अप्रैल–जून: टेक्नीशियन, सेक्शन कंट्रोलर, जूनियर इंजीनियर

जुलाई–सितंबर: पैरामेडिकल कैटेगरी

अक्टूबर–दिसंबर: मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी, लेवल 1

 

  1. बैंक नौकरियां

बैंकिंग क्षेत्र में IBPS क्लर्क, IBPS PO, SBI क्लर्क/PO और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) जैसी भर्ती सालभर होती रहती हैं।

 

  1. UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम 2026

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) IAS/IPSS बनने वाले उम्मीदवारों के लिए हर साल नोटिफिकेशन जारी करता है। जनवरी–फरवरी 2026 में नया विज्ञापन आने की संभावना है।

 

  1. सेना में भर्ती 2026

UPSC NDA & CDS के जरिए सेना में भर्ती साल में दो बार होती है। इसके अलावा इंडियन आर्मी, नेवी, एयरफोर्स में अग्निवीर और अन्य एंट्रीज़ के लिए भी आवेदन लिए जाते हैं।

 

  1. अन्य प्रमुख भर्ती

राज्य स्तरीय PCS परीक्षाएं जैसे UPPSC, BPSC, MPPSC समेत शिक्षक भर्ती (TRE 4.0) और यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल/जेल वार्डर जैसी वैकेंसी भी जनवरी–फरवरी 2026 में खुल सकती हैं।

 

निष्कर्ष:

2026 सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए सुनहरे अवसरों का साल है। अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार सही भर्ती चुनें और अब से तैयारी तेज करें, ताकि सालभर चलने वाली भर्तियों में आप शामिल हो सकें।

 

 

Leave a Reply