Friday, February 13

महाराष्ट्र की IAS वर्षा ठाकुर घुगे को लातूर जिले के लिए मिला स्टेट एनर्जी अवॉर्ड, बिजली बचत और सौर ऊर्जा में उनके योगदान को मिली सराहना

मुंबई/लातूर: महाराष्ट्र की आईएएस अधिकारी वर्षा ठाकुर घुगे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राज्य सरकार ने लातूर जिले को स्टेट एनर्जी अवॉर्ड 2024-25 के लिए चुना है। यह अवॉर्ड जिले में बिजली बचाने, सरकारी दफ्तरों में सोलर एनर्जी के प्रयोग को बढ़ावा देने और ऊर्जा संरक्षण के उपाय लागू करने के लिए दिया जाएगा।

This slideshow requires JavaScript.

55,000 यूनिट बिजली की बचत:
लातूर कलेक्टरेट ने 100-किलोवाट का सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाया और ऊर्जा बचाने वाले आधुनिक उपकरण अपनाए। इसके साथ ही जिले में पारंपरिक और गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित किया गया। इन प्रयासों से सालाना लगभग 55,000 यूनिट बिजली बचाई गई। जिला प्रशासन ने स्कूलों और स्थानीय लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए ‘ऊर्जादूत’ अभियान भी शुरू किया।

कौन हैं वर्षा ठाकुर घुगे?
वर्षा ठाकुर घुगे 2011 बैच की महाराष्ट्र कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। जुलाई 2023 में उन्हें लातूर जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया। इससे पहले वह नांदेड जिला परिषद की सीईओ और औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) में डिप्टी कमिश्नर (आपूर्ति) रह चुकी हैं।

वर्षा ठाकुर को अब तक कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं, जिनमें मराठावाड़ा भूषण अवॉर्ड (2024), कोविड वॉरियर अवॉर्ड और बेस्ट रेवेन्यू ऑफिसर अवॉर्ड शामिल हैं। 10 जून 1970 को जन्मीं वर्षा ठाकुर ने बीए के बाद एलएलबी की डिग्री हासिल की। वे मराठवाड़ा की मूल निवासी हैं और उनके पति भी सरकारी सेवा में हैं।

विशेष योगदान:
वर्षा ठाकुर का ‘मेरी बेटी-मेरा अभियान’ काफी लोकप्रिय रहा है। उनके प्रयासों से लातूर जिले में सौर ऊर्जा और बिजली बचत के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे उन्हें राज्य स्तर पर मान्यता मिली।

Leave a Reply