Thursday, February 12

लखनऊ में लव जिहाद, ब्लैकमेलिंग और देह व्यापार का सनसनीखेज मामला: ब्राउन गर्ल कैफे सील

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर इलाके में एक महिला ने युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि आरोपी मोहम्मद कमरू जमाल उर्फ राहुल ने अपना नाम बदलकर उससे दोस्ती की, आपत्तिजनक वीडियो बनाए और बाद में उसे ब्लैकमेल कर जबरन देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की।

This slideshow requires JavaScript.

नौकरी का झांसा और कैफे में फंसाया

पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात राहुल और कमर हयात इदरीसी से हुई। दोनों ने उसे नौकरी का झांसा दिया। राहुल ने उसे कैफे में नौकरी देने का प्रस्ताव दिया, लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि यह एक स्पा सेंटर है, जहां महिलाओं को पुरुषों की मसाज करवाने के बहाने गलत काम के लिए मजबूर किया जाता था।

महिला का आरोप है कि एक दिन आरोपी ने उसे घुमाने ले जाकर बियर पिलाई और नशीला पदार्थ देकर वीडियो बनाए। इस दौरान उसका असली नाम सामने आया। जब उसने असली नाम के बारे में सवाल किया तो उसके साथ मारपीट की गई।

नाबालिग युवतियों के साथ भी की गई कथित शोषण

इस मामले में अन्य महिलाओं ने भी गोमती नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। एक दिल्ली की युवती ने आरोप लगाया कि चार साल पहले नाबालिग होने के बावजूद उसे इंटरनेट पर नौकरी का झांसा देकर अजमेर और लखनऊ ले जाया गया। नशे की हालत में उसके अश्लील वीडियो बनाए गए और बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गलत काम कराया गया।

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने आरोप लगाए कि पीड़िताओं के वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया और कुछ मामलों में धर्मांतरण की भी कोशिश की गई।

पुलिस की कार्रवाई: ब्राउन गर्ल कैफे सील

गोमती नगर पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियों की शिकायत के बाद ब्राउन गर्ल कैफे पर छापा मारकर कैफे को सील कर दिया। इंस्पेक्टर बृजेश चंद तिवारी ने बताया कि कार्रवाई में 8 हुक्के, 23 फ्लेवर पैकेट, 12 पाइप और 15 चिलम बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि मौके पर कैफे संचालक या कर्मचारी मौजूद नहीं थे और अनिवार्य चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगा था।

इंस्पेक्टर तिवारी ने कहा कि पीड़िताओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply