Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

औरैया में अनोखा ड्रामा: शादी से बचने को बिस्तर पर छोड़ी सांप की केंचुली, प्रेमी संग फरार

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक युवती ने शादी से बचने के लिए ऐसा फिल्मी ड्रामा रच दिया कि गांव के लोग ही नहीं, पुलिस भी हैरान रह गई। युवती की शादी परिवार ने उसकी मर्जी के बिना तय कर दी थी, जबकि वह गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी।

This slideshow requires JavaScript.

बताया जा रहा है कि युवती ने घर से भागने से पहले अपने कमरे में बिस्तर पर करीब 5 फीट लंबे सांप की केंचुली रख दी। साथ ही उसने अपनी अंगूठी, गले का धागा और चूड़ियां भी वहीं छोड़ दीं। इसके बाद गांव में अफवाह फैल गई कि लड़की ‘नागिन’ बन गई है। देखते ही देखते पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रेमी संग घर से निकली युवती

यह मामला फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। ग्रामीणों के अनुसार युवती का गांव के ही एक युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार शाम युवती अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई।

पुलिस कर रही तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि युवती की शादी कहीं और तय की गई थी, जिससे वह नाराज थी।

थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि यह पूरा मामला एक फिल्मी ड्रामा है। युवती की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है और सर्विलांस के जरिए मोबाइल लोकेशन ट्रेस की जा रही है।

गांव में चर्चा का विषय बना मामला

इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोगों ने इसे अंधविश्वास से जोड़कर देखा, जबकि पुलिस का कहना है कि युवती ने जानबूझकर लोगों को भ्रमित करने के लिए यह तरीका अपनाया।

फिलहाल पुलिस युवती और उसके प्रेमी की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply