Tuesday, November 18

आईपीएल 2026: काव्या मारन का भरोसा कायम, इस ऑस्ट्रेलियाई स्टार को फिर सौंपी सनराइजर्स हैदराबाद की कमान

हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले जहां कई टीमों में कप्तानी को लेकर हलचल मची हुई है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान के नाम पर किसी भी तरह का suspense नहीं छोड़ा। टीम की मालकिन काव्या मारन ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पैट कमिंस पर भरोसा जताते हुए उन्हें लगातार तीसरे सीजन के लिए कप्तान नियुक्त कर दिया है।

फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कमिंस की तस्वीर साझा कर कप्तानी की पुष्टि की। हालांकि पोस्ट में अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई, लेकिन यह साफ हो गया है कि ‘ऑरेंज आर्मी’ की कमान IPL 2026 में भी कमिंस के हाथों में ही रहेगी।

रिकॉर्ड रकम में खरीदा था कमिंस को

पैट कमिंस को सनराइजर्स ने IPL 2024 के ऑक्शन में 20.5 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राशि में खरीदा था। इस खरीद के साथ ही काव्या मारन ने उन पर अपना पूरा विश्वास जताया था। टीम में शामिल होने के बाद कमिंस ने एडन मार्कर्रम से कप्तानी संभाली और तब से टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
कमिंस इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स का भी हिस्सा रह चुके हैं।

क्यों हैं काव्या मारन की पहली पसंद?

कमिंस को कप्तान बनाना काव्या मारन का रणनीतिक और सोचा-समझा फैसला रहा है। 2024 ऑक्शन से ठीक पहले कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया को 2023 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को हराकर चैंपियन बनाया था।
इसके साथ ही उनकी ही अगुआई में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का खिताब भी जीता।
कप्तानी में उनका यह शानदार रिकॉर्ड उन्हें IPL के लिए भी ‘परफेक्ट चॉइस’ बनाता है।

चोट से जूझ रहे हैं कमिंस, एशेज का पहला टेस्ट मिस

फिलहाल पैट कमिंस अपनी कमर की चोट के कारण मैदान से दूर हैं। वह हाल ही में भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेले। अब एशेज सीरीज के पर्थ में 21 नवंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं।
न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार, वह ब्रिस्बेन में होने वाले दूसरे टेस्ट (4 दिसंबर से) तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे। कमिंस की आईपीएल 2026: काव्या मारन का भरोसा कायम, इस ऑस्ट्रेलियाई स्टार को फिर सौंपी सनराइजर्स हैदराबाद की कमान

हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले जहां कई टीमों में कप्तानी को लेकर हलचल मची हुई है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान के नाम पर किसी भी तरह का suspense नहीं छोड़ा। टीम की मालकिन काव्या मारन ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पैट कमिंस पर भरोसा जताते हुए उन्हें लगातार तीसरे सीजन के लिए कप्तान नियुक्त कर दिया है।

फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कमिंस की तस्वीर साझा कर कप्तानी की पुष्टि की। हालांकि पोस्ट में अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई, लेकिन यह साफ हो गया है कि ‘ऑरेंज आर्मी’ की कमान IPL 2026 में भी कमिंस के हाथों में ही रहेगी।

रिकॉर्ड रकम में खरीदा था कमिंस को

पैट कमिंस को सनराइजर्स ने IPL 2024 के ऑक्शन में 20.5 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राशि में खरीदा था। इस खरीद के साथ ही काव्या मारन ने उन पर अपना पूरा विश्वास जताया था। टीम में शामिल होने के बाद कमिंस ने एडन मार्कर्रम से कप्तानी संभाली और तब से टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
कमिंस इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स का भी हिस्सा रह चुके हैं।

क्यों हैं काव्या मारन की पहली पसंद?

कमिंस को कप्तान बनाना काव्या मारन का रणनीतिक और सोचा-समझा फैसला रहा है। 2024 ऑक्शन से ठीक पहले कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया को 2023 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को हराकर चैंपियन बनाया था।
इसके साथ ही उनकी ही अगुआई में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का खिताब भी जीता।
कप्तानी में उनका यह शानदार रिकॉर्ड उन्हें IPL के लिए भी ‘परफेक्ट चॉइस’ बनाता है।

चोट से जूझ रहे हैं कमिंस, एशेज का पहला टेस्ट मिस

फिलहाल पैट कमिंस अपनी कमर की चोट के कारण मैदान से दूर हैं। वह हाल ही में भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेले। अब एशेज सीरीज के पर्थ में 21 नवंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं।
न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार, वह ब्रिस्बेन में होने वाले दूसरे टेस्ट (4 दिसंबर से) तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे। कमिंस की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व एक बार फिर स्टीव स्मिथ कर रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा कप्तानी को लेकर लिया गया यह बड़ा फैसला टीम की IPL 2026 की योजनाओं को स्पष्ट करता है। फ्रेंचाइजी एक बार फिर कमिंस की रणनीति और नेतृत्व क्षमता के दम पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।

Leave a Reply