
लखनऊ। उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चुनाव के लिए वोटर लिस्ट जारी हो चुकी है। 14 दिसंबर को प्रदेश का नया अध्यक्ष फाइनल होगा। इस प्रक्रिया में कुल 5 सांसद, 8 MLC और 26 विधायक समेत 425 प्रांतीय परिषद और जिलाध्यक्ष वोट डालने के पात्र हैं।
वोटर लिस्ट में शामिल प्रमुख नेता
सांसद:
- डॉ. महेश शर्मा
- सत्यपाल सिंह बघेल
- देवेंद्र सिंह भोले
- कमलेश पासवान
- डॉ. विनोद कुमार बिंद
MLC:
- विजय बहादुर पाठक
- अरुण पाठक
- अशोक कटियार
- अश्वनी त्यागी
- कुंवर महाराज सिंह
- प्रांशु दत्त द्विवेदी
- तारिक मंसूर
- पदम् सेन चौधरी
विधायक:
राजीव गुम्बर, गुलाब देवी, अमित अग्रवाल, देवेंद्र सिंह लोधी, अनिल पाराशर, राजेश चौधरी, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, प्रेमपाल सिंह धनगर, विपिन वर्मा (डेविड), डॉ. श्याम बिहारी लाल, लोकेंद्र प्रताप सिंह, रामपाल वर्मा, बम्बालाल दिवाकर, डॉ. नीरज बोरा, साकेन्द्र प्रताप वर्मा, पालटूराम, बावन सिंह, जय प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, विमलेश पासवान, दीनानाथ भास्कर, सुशील कुमार शाक्य, नीलिमा कटियार, राजीव पारीछा, कृष्णा पासवान, रामचन्द्र यादव
साथ ही 425 प्रांतीय परिषद और जिलाध्यक्ष भी मतदान करेंगे।
नामांकन और घोषणा की प्रक्रिया
प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन 13 दिसंबर को लखनऊ स्थित बीजेपी कार्यालय में दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक होगा। इसी दिन 3 से 4 बजे नामांकन पत्रों की जांच और 4 से 5 बजे नामांकन वापसी का समय निर्धारित किया गया है।
14 दिसंबर को दोपहर 1 बजे प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान प्रक्रिया भी संपन्न होगी।
संभावित नाम
अभी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए कई नाम सामने हैं, लेकिन बीएल वर्मा और साध्वी निरंजन ज्योति के नाम सबसे आगे माने जा रहे हैं।
यह चुनाव बीजेपी के प्रदेश संगठन को मजबूत करने और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में निर्णायक भूमिका निभाएगा।