Friday, June 12

This slideshow requires JavaScript.

फोन-लैपटॉप देख-देखकर पकोड़े सी फूली आंखें? 50 रुपये वाला देसी नुस्खा दे सकता है राहत

आजकल की तेज़ जिंदगी में आंखों की परेशानियां आम होती जा रही हैं। लगातार फोन, लैपटॉप या टीवी स्क्रीन देखने से आंखों में सूजन, लालिमा और फूली हुई पफीनेस जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। कई लोग आंखों के आसपास डार्क सर्कल्स, फाइन लाइन्स और झुर्रियों से भी परेशान रहते हैं।

This slideshow requires JavaScript.

आयुर्वेदिक डॉक्टर विदुषी ने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि इस समस्या का आसान और असरदार घरेलू नुस्खा मौजूद है।

स्क्रीन टाइम बढ़ने से क्या होता है?
लगातार स्क्रीन देखने से आंखों में खिंचाव, जलन, ड्राइनेस, सिरदर्द, नींद की कमी, तनाव और फोकस में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, आंखों के आसपास सूजन और फूली हुई त्वचा जैसी परेशानी भी दिखाई देती है।

आंखों की राहत के लिए देसी नुस्खा
डॉ. विदुषी का सुझाव है कि आप त्रिफला पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  1. आंखों को धोएं
  • 1 चम्मच त्रिफला पाउडर को 1 गिलास पानी में उबालें और ठंडा होने दें।
  • इसे छानकर आंखों को धोएं। इससे जलन और भारीपन कम होता है।
  1. कूलिंग आई पैड बनाएं
  • त्रिफला पानी में कॉटन पैड को भिगोकर आंखों पर रखें।
  • आंखों को आराम और ठंडक मिलेगी, और काले घेरे धीरे-धीरे हल्के होंगे।

नुस्खों के फायदे

  • लंबे समय स्क्रीन देखने के बाद तनाव कम होता है।
  • काले घेरे धीरे-धीरे हल्के होते हैं।
  • सूजन में कमी आती है।
  • ड्राइनेस और जलन कम होती है।
  • आंखें शांत, ठंडी और फ्रेश महसूस होती हैं।

सावधानियां

  • अगर आंखों में या आसपास कोई समस्या महसूस हो तो इसका उपयोग न करें।
  • किसी भी चल रहे इलाज के दौरान डॉक्टर की सलाह के बिना नुस्खा न अपनाएं।

डिस्क्लेमर: लेख में दी गई जानकारी इंस्टाग्राम वीडियो पर आधारित है। एनबीटी इसकी सत्यता या असर की जिम्मेदारी नहीं लेता। किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।

Leave a Reply