Thursday, May 28

Blog

TVF ने राजपाल यादव के लिए बढ़ाया हाथ, कहा– “एक दिन आपके साथ कुछ खास बनाना चाहेंगे”
Entertainment

TVF ने राजपाल यादव के लिए बढ़ाया हाथ, कहा– “एक दिन आपके साथ कुछ खास बनाना चाहेंगे”

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव, जो वर्तमान में दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं, के लिए इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों और संस्थानों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। अब इसमें लोकप्रिय डिजिटल कंटेंट कंपनी द वायरल फीवर (TVF) का नाम भी जुड़ गया है। ‘पंचायत’, ‘कोटा फैक्ट्री’ और ‘गुल्लक’ जैसी शोज बनाने वाली TVF ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा, “इस मुश्किल घड़ी में हम राजपाल यादव जी के साथ मजबूती से खड़े हैं। हर दौर में आपके काम ने लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाई है। हम आपके साथ हैं और आपका पूरा समर्थन करते हैं। हम सच में एक दिन आपके साथ कुछ खास बनाना चाहेंगे, ऐसी सीरीज़ जिसमें दर्शक आपकी जादूगरी को करीब से देख सकें। हमेशा आपके लिए दुआ करते रहेंगे – टीम TVF।” राजपाल यादव को उनके लोन डिफॉल्ट केस के चलते जेल की सजा सुनाई गई है। 2010 के चेक बाउंस मामले में अदालत के आदेश के बाद उन्हें 2 फरवरी को सरें...
राजपाल यादव को सोनू सूद देंगे 1-2 करोड़? केआरके बोले– देखते हैं पैसा मिलता है या नहीं
Entertainment

राजपाल यादव को सोनू सूद देंगे 1-2 करोड़? केआरके बोले– देखते हैं पैसा मिलता है या नहीं

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव पिछले 8 दिनों से दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं। 2010 के एक चेक बाउंस मामले में अदालत के आदेश के बाद उन्हें सरेंडर करना पड़ा था। इस मामले में उन पर 9 करोड़ रुपये का कर्ज है, जिसे वह चुका नहीं पाए। राजपाल यादव की मुश्किलों के बीच, अभिनेता सोनू सूद ने आर्थिक मदद के लिए अपील की थी। इसके बाद करीब 13 बॉलीवुड हस्तियों ने मदद का हाथ बढ़ाया, लेकिन राजपाल यादव के भाई श्रीपाल यादव ने साफ कहा कि उन्हें अभी तक कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग केवल सोशल मीडिया पर पब्लिसिटी के लिए मदद करने की खबरें फैला रहे हैं। श्रीपाल यादव ने 'दैनिक भास्कर' को दिए इंटरव्यू में कहा, "अगर किसी ने मदद दी है तो किसे दी और कहां दी? परिवार को कोई सहायता नहीं मिली। हमें सिर्फ सोनू सूद पर भरोसा है और हमें पूरा विश्वास है कि आज उन्हें 1-2 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।" ...
मेरठ: रेस्टोरेंट में हिंदू युवती के साथ बैठे मुस्लिम जिम ट्रेनर की पिटाई, बजरंग दल ने किया हंगामा
State, Uttar Pradesh

मेरठ: रेस्टोरेंट में हिंदू युवती के साथ बैठे मुस्लिम जिम ट्रेनर की पिटाई, बजरंग दल ने किया हंगामा

मेरठ, 13 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मेरठ में वैलेंटाइन वीक के दौरान एक रेस्टोरेंट में बैठे मुस्लिम जिम ट्रेनर सूफियान और उनकी हिंदू महिला मित्र के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद बजरंग दल ने भी हंगामा मचाया और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। घटना का क्रम सूफियान और उनकी मित्र ब्रह्मपुरी स्थित रेस्टोरेंट में वैलेंटाइन वीक मनाने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने युवक से उसका नाम पूछा। युवक ने पहले अपना नाम राहुल बताया और युवती ने खुद को हिंदू बताया। बाद में पहचान का विवाद बढ़ा और युवक का असली नाम सूफियान सामने आने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक को रेस्टोरेंट से बाहर निकालकर दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की गई। बीच-बचाव की कोशिशें की गईं, लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से घायल हो चुका था। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करा...
पटना, पूर्णिया और बक्सर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट
Bihar, State

पटना, पूर्णिया और बक्सर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

बक्सर, 13 फरवरी 2026: बिहार में जिला अदालतों को धमकी भरे ईमेल का नया दौर शुरू हो गया है। पटना, पूर्णिया और अब बक्सर की सिविल कोर्ट को बम धमाके की धमकी मिलने से पूरे राज्य में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पटना सिविल कोर्ट को एक हफ्ते में तीन बार धमकी भरे ईमेल भेजे गए। शुक्रवार को पूर्णिया और बक्सर सिविल कोर्ट को भी ईमेल के जरिए धमकी दी गई कि अदालत को बम से उड़ा दिया जाएगा। पूर्णिया कोर्ट में हाई अलर्ट पूर्णिया सिविल कोर्ट के ऑफिसियल ईमेल पर शुक्रवार सुबह अदालत की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही धमकी भरा ईमेल आया। अदालत और पुलिस के अधिकारियों ने ईमेल का अध्ययन करते ही तुरंत कोर्ट को खाली करवा दिया और सुरक्षा बढ़ा दी। सवाल बना हुआ है, कौन भेज रहा है ईमेल? पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुट गई है। धमकी भरे ईमेलों की गिनती बढ़ने से अदालतों और सुरक्षा बलों में सख्त ...
राजस्थान के मैनेजर की कश्मीरी पत्नी 12 महीने से लापता, CRPF ने तलाश का आदेश
Rajasthan, State

राजस्थान के मैनेजर की कश्मीरी पत्नी 12 महीने से लापता, CRPF ने तलाश का आदेश

नागौर, 13 फरवरी 2026: राजस्थान के नागौर जिले के सुदरासन गांव निवासी निजी कंपनी के मैनेजर जितेंद्र सिंह की पत्नी शकीला अख्तर पिछले 12 महीनों से लापता हैं। जितेंद्र का आरोप है कि शकीला को उसके परिजनों ने बंधक बना रखा है और उसकी दूसरी शादी कराने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय पुलिस से अपेक्षित मदद न मिलने पर मामले में सुनवाई करते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने अब केंद्रीय सुरक्षा बलों की मदद लेने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने CRPF और अन्य पैरामिलिट्री बलों को शकीला की तलाश के लिए सक्रिय करने का निर्देश दिया है। शादी और लापता होने का घटनाक्रम जितेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में वे जम्मू में एक निजी निर्माण कंपनी में साइट मैनेजर के रूप में कार्यरत थे। वहीं उनकी पहचान अनंतनाग जिले के हैसिदार गांव की रहने वाली शकीला अख्तर से हुई। शकीला की मां रेशमा भी उसी कंपनी में काम करती थीं। धीरे-धीरे दोनों के ...
भोपाल: बोट क्लब से एयरपोर्ट रोड तक स्टंटबाजों का आतंक, पुलिस अलर्ट पर
Madhya Pradesh, State

भोपाल: बोट क्लब से एयरपोर्ट रोड तक स्टंटबाजों का आतंक, पुलिस अलर्ट पर

भोपाल, आकाश सिकरवार: भोपाल के वीआईपी रोड, बोट क्लब और एयरपोर्ट रोड इलाके में युवाओं द्वारा किए जा रहे खतरनाक स्टंट और तेज रफ्तार ड्राइविंग ने शहर में तनाव बढ़ा दिया है। वायरल वीडियो के बाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में आ गई है और स्टंटबाजों पर कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है। वीडियो में क्या दिखा?सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बाइक सवार लेन में ज़िग-ज़ैग करते दिख रहे हैं, जबकि एसयूवी चालक खाली सड़कों पर रेस लगाते नजर आए। वीआईपी रोड पर हालिया वीडियो में तो लोग चलती गाड़ी की सनरूफ से बाहर खड़े होकर स्टंट करते देखे गए। पुलिस ने माना जानलेवा खतरापुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की हरकतें न केवल स्टंटबाजों के लिए बल्कि राहगीरों के लिए भी जानलेवा हो सकती हैं। शहर में सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग शामिल हैं। रात में खास चेकिंग अभियानभोपाल पुलिस रात में इ...
पटना: छात्रा की मौत में उठे गंभीर सवाल, सीसीटीवी फुटेज दो घंटे तक छिपाने का आरोप
Bihar, State

पटना: छात्रा की मौत में उठे गंभीर सवाल, सीसीटीवी फुटेज दो घंटे तक छिपाने का आरोप

पटना, सुनील पाण्डेय: पटना के फुलवारी शरीफ में 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अपार्टमेंट और कोचिंग प्रबंधन ने घटना के बाद दो घंटे तक सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाई। अंतिम संस्कार से पहले छात्रा के शरीर पर मिले गंभीर चोट और घसीटे जाने जैसे जख्मों ने हत्या और दुष्कर्म के प्रयास की आशंका को और गहरा दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज क्यों छिपाया गया?हरिनगर कॉलोनी में स्थित निजी कोचिंग सेंटर में पढ़ने गई छात्रा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हुई। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने घटना की सच्चाई जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज मांगी, तो उन्हें दो घंटे तक फुटेज नहीं दिखाई गई। अपार्टमेंट के बाहर इस दौरान तनावपूर्ण स्थिति और हंगामा रहा। अंततः पुलिस की मौजूदगी और दबाव के बाद ही परिजनों को फुटेज देखने की अनुमति मिली। इस फुटेज में कुछ स...
नोएडा: यूपी एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी डकैत को गिरफ्तार, 50 लाख रुपये की चोरी में 14 साल से था फरार
State, Uttar Pradesh

नोएडा: यूपी एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी डकैत को गिरफ्तार, 50 लाख रुपये की चोरी में 14 साल से था फरार

नोएडा, मनीष सिंह: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी डकैत अमित उर्फ अंकित को गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र से दबोच लिया। आरोपी पिछले 14 साल से फरार चल रहा था और उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली व मुंबई में कई डकैती और चोरी की घटनाओं में संलिप्त था। एसटीएफ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमित उर्फ अंकित उर्फ राजू उर्फ राहुल मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के फुरोना गांव का निवासी है। उसने कक्षा 9वीं तक पढ़ाई की और उसके बाद अपराध की दुनिया में कदम रखा। अपराध की लंबी सूची2012 में मुंबई में नौकरी के बहाने मकान मालिक के घर से 3 लाख रुपये और जेवरात चुराने के बाद उसे जेल भेजा गया। जेल से रिहा होने के तुरंत बाद उसी वर्ष गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र में अपने साथियों के साथ 50 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात की लूट की। इसके बाद भी उसका अपर...
नॉन-लिस्टेड प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों में निवेश: भविष्य की ग्रोथ का सुनहरा अवसर
Business

नॉन-लिस्टेड प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों में निवेश: भविष्य की ग्रोथ का सुनहरा अवसर

प्रस्तुतकर्ता: Paisawala Guru (निवेश परामर्श सेवाएँ — LVIZ Law Advisory Pvt Ltd के अधीन)   अक्सर लोग IPO के पीछे भागते हैं, क्योंकि वहाँ लिस्टिंग के बाद तेजी से मुनाफ़े की उम्मीद होती है। लेकिन समझदार निवेशक जानते हैं कि असली अवसर अक्सर लिस्टिंग से पहले मिलता है — यानी Non-Listed Private Limited Companies में निवेश के रूप में।   भारत में कंपनियाँ Companies Act 2013 के तहत संचालित होती हैं और इनका पंजीकरण Ministry of Corporate Affairs (MCA) में होता है। यह एक पारदर्शी और वैधानिक प्रक्रिया है, जिससे निवेशकों को संरचना और विश्वास का आधार मिलता है।     ###  शुरुआती दौर में निवेश का फायदा   जब कोई कंपनी अपने विकास के प्रारंभिक चरण में होती है, तब उसे विस्तार के लिए निवेश की आवश्यकता होती है। ऐसे समय पर जुड़ने वाले निवेशकों को:   कम कीमत पर शेयर प...
बांग्लादेश का कैदी से ‘किंग’ बनने का सफर: तारिक रहमान और उनका ‘हवा भवन’ का डर
World

बांग्लादेश का कैदी से ‘किंग’ बनने का सफर: तारिक रहमान और उनका ‘हवा भवन’ का डर

ढाका, 13 फरवरी 2026: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान अब बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। 12 फरवरी को हुए चुनाव में उनकी पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल की है। BNP अब तक 175 सीटें जीत चुकी है और 200 से अधिक सीटों पर जीतने की संभावना जताई जा रही है। कैदी से नेता तक का सफर 60 साल के रहमान ने 17 साल का निर्वासन लंदन में बिताया और दिसंबर 2025 में देश लौटे। शेख हसीना के कार्यकाल में एक बम धमाके के आरोप में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, लेकिन मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया। ‘डार्क प्रिंस’ और ‘हवा भवन’ 2005 में अमेरिकी डिप्लोमेटिक केबल में रहमान को “डार्क प्रिंस” कहा गया था। उस दौर में उन्हें देश में समानांतर सरकार चलाने और हिंसक राजनीति में शामिल होने का आरोप था। ‘हवा भवन’ नामक दो मंजिला इमारत से वह पिछली BNP सरकार क...