Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

पटना: छात्रा की मौत में उठे गंभीर सवाल, सीसीटीवी फुटेज दो घंटे तक छिपाने का आरोप

पटना, सुनील पाण्डेय: पटना के फुलवारी शरीफ में 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अपार्टमेंट और कोचिंग प्रबंधन ने घटना के बाद दो घंटे तक सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाई। अंतिम संस्कार से पहले छात्रा के शरीर पर मिले गंभीर चोट और घसीटे जाने जैसे जख्मों ने हत्या और दुष्कर्म के प्रयास की आशंका को और गहरा दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

This slideshow requires JavaScript.

सीसीटीवी फुटेज क्यों छिपाया गया?
हरिनगर कॉलोनी में स्थित निजी कोचिंग सेंटर में पढ़ने गई छात्रा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हुई। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने घटना की सच्चाई जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज मांगी, तो उन्हें दो घंटे तक फुटेज नहीं दिखाई गई। अपार्टमेंट के बाहर इस दौरान तनावपूर्ण स्थिति और हंगामा रहा। अंततः पुलिस की मौजूदगी और दबाव के बाद ही परिजनों को फुटेज देखने की अनुमति मिली। इस फुटेज में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी की बात कही जा रही है।

कोचिंग पहली मंजिल पर, छात्रा चौथी मंजिल से कैसे गिरी?
परिजन घटनास्थल का मुआयना कर चुके हैं और सवाल उठा रहे हैं कि अगर छात्रा कोचिंग सेंटर पहली मंजिल पर जाती थी, तो वह चौथी मंजिल पर क्यों गई? परिजन का दावा है कि छात्रा खुद नहीं गिरी, बल्कि किसी ने ऊपर की मंजिल से गिराया हो सकता है। उनका मानना है कि छात्रा के साथ उपरी मंजिल पर किसी ने गलत हरकत की और विरोध करने पर उसे मौत के घाट उतारा गया।

शव पर मिले जख्मों ने बढ़ाया शक
अंतिम संस्कार से पहले छात्रा के शरीर पर गंभीर चोट और घसीटे जाने के निशान पाए गए। परिजन इस स्थिति को देखकर दोबारा कोचिंग सेंटर पहुंचे और पुलिस ने आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालना शुरू कर दिया।

पुलिस जांच जारी
पटना पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए एसआईटी का गठन कर जांच तेज कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह हादसा था या सोची-समझी हत्या और दुष्कर्म का प्रयास।

Leave a Reply