यूक्रेन में रूसी हथियार फेल, पोलैंड के विदेश मंत्री ने भारत पर तंज कसा, पूर्व विदेश सचिव ने दिखाया आईना
वारसॉ/नई दिल्ली: पोलैंड के विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की ने यूक्रेन युद्ध में रूसी हथियारों की विफलता को लेकर भारत पर तंज कसने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे हैं, जो यूक्रेन में कामयाब साबित नहीं हुए। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब पोलैंड के पाकिस्तान के प्रति पुराने निकट संबंधों पर भारत ने पहले ही सवाल उठाए थे।
पोलैंड का भारत पर हमला
सिकोरस्की ने रूस के खिलाफ अपनी कट्टरपंथी नीति के बावजूद भारत की डिफेंस खरीद का मजाक उड़ाते हुए यूक्रेन युद्ध के उदाहरण को पेश किया। उन्होंने भारत के रूसी हथियारों के उपयोग पर संदेह जताया। यह हमला भारत-पोलैंड द्विपक्षीय वार्ता और पाकिस्तान के साथ पोलैंड के पुराने रिश्तों के संदर्भ में काफी विवादास्पद माना जा रहा है।
कंवल सिब्बल का करारा जवाब
भारत के पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स प...










