Sunday, May 24

This slideshow requires JavaScript.

निखिल गुप्ता ने अमेरिकी अदालत में कबूला: खालिस्तानी पन्नू की हत्या की साजिश, हो सकती है 40 साल की जेल

वॉशिंगटन / न्यूयॉर्क: गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश के आरोपी निखिल गुप्ता ने अमेरिकी अदालत में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। मैनहट्टन की फेडरल कोर्ट में शुक्रवार को निखिल ने तीन आपराधिक आरोपों में दोष स्वीकार किया।

This slideshow requires JavaScript.

निखिल गुप्ता पर न्यूयॉर्क शहर में गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप थे। अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय के अनुसार 54 वर्षीय निखिल ने कोर्ट में सुपारी देकर हत्या कराने की साजिश की बात स्वीकार की। इस अपराध में उसे 40 साल तक की जेल हो सकती है।

चेक रिपब्लिक से अमेरिका में प्रत्यर्पित

निखिल गुप्ता जून 2024 में चेक रिपब्लिक से अमेरिका लाए गए थे और तब से ब्रुकलिन की जेल में बंद हैं। प्रत्यर्पण के तुरंत बाद निखिल ने खुद को निर्दोष बताया था और आरोपों को “झूठा” करार दिया था।

भारत सरकार का रुख

अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर ने बताया कि निखिल गुप्ता ने भारत के एक अधिकारी के साथ मिलकर पन्नू की हत्या की साजिश रची। हालांकि भारत सरकार ने स्पष्ट किया कि यह सरकारी नीति के खिलाफ है और किसी भी साजिश में उसका कोई हाथ नहीं है।

निखिल गुप्ता और गुरपतवंत पन्नू कौन हैं

गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका और कनाडा का नागरिक है और प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का प्रमुख है। पन्नू भारत में घोषित आतंकी है और भारत के खिलाफ हिंसा और अलग देश बनाने की बात करता रहा है।

निखिल गुप्ता का नाम नवंबर 2023 में चर्चा में आया था, जब उस पर न्यूयॉर्क में एक भारतीय मूल अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश का आरोप लगा। इस मामले में अब अदालत ने निखिल के अपराध कबूलने के साथ ही इसे गंभीर मोड़ दिया है।

Leave a Reply