Thursday, February 12

World

‘भारत-पाक युद्ध में मध्यस्थता की’: अमेरिका के बाद अब चीन का दावा, भारत ने खारिज किया
World

‘भारत-पाक युद्ध में मध्यस्थता की’: अमेरिका के बाद अब चीन का दावा, भारत ने खारिज किया

    बीजिंग/नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों के बाद अब चीन ने भी भारत और पाकिस्तान के बीच मई में हुए सैन्य टकराव में मध्यस्थता का दावा किया है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि चीन ने मई के तनाव को सुलझाने में मध्यस्थता की।   हालांकि, भारत ने बार-बार तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को खारिज किया है। भारत का कहना है कि 7 से 10 मई तक चले 88 घंटे के सैन्य टकराव का समाधान दोनों देशों की सेनाओं के डीजीएमओ के बीच सीधी बातचीत के जरिए हुआ था, और इसमें किसी बाहरी हस्तक्षेप की कोई भूमिका नहीं थी।   चीन का बयान और वैश्विक संदर्भ: वांग यी ने बीजिंग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में कहा, “स्थायी शांति के लिए हमने एक वस्तुनिष्ठ और तर्कसंगत रुख अपनाया। टकराव के मूल कारणों और लक्षणों दोनों पर ध्यान केंद्रित किया।” उन्होंने बताया कि इसी दृष्टिकोण से चीन ने उत्तर...
ईरान पर हमला किया तो करारा जवाब मिलेगा: राष्ट्रपति पेजेशकियन ने अमेरिका और इजरायल को चेतावनी
World

ईरान पर हमला किया तो करारा जवाब मिलेगा: राष्ट्रपति पेजेशकियन ने अमेरिका और इजरायल को चेतावनी

    तेहरान/फ्लोरिडा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधी चेतावनी दी कि अगर उसका बर्ताव नहीं सुधरा तो परिणाम गंभीर होंगे। इसके जवाब में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान किसी भी हमले का कड़ा जवाब देने के लिए तैयार है और हमलावर को इसका पछतावा होगा।   ईरानी राष्ट्रपति की चेतावनी: ट्रंप द्वारा संभावित हमले की चेतावनी के कुछ ही घंटों बाद, पेजेशकियन ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, "किसी भी हमले पर इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का जवाब कड़ा होगा और हमलावर को इसका अफसोस होगा।"   अमेरिका और इजरायल का रुख: फ्लोरिडा में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान अपने बैलिस्टिक मिसाइल या परमाणु कार्यक्रम को फिर से बढ़ाने का प्रयास करता है तो अमेरिका तत्काल सैन्य कार्रवाई करेगा। उन्होंने चेतावनी द...
शहबाज शरीफ ने UAE राष्ट्रपति से की बैठक, सऊदी-अमीरात तनाव में पाकिस्तान बना सकता है मध्यस्थ
World

शहबाज शरीफ ने UAE राष्ट्रपति से की बैठक, सऊदी-अमीरात तनाव में पाकिस्तान बना सकता है मध्यस्थ

    इस्लामाबाद/रहीम यार खान: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रहीम यार खान में यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से एक बंद कमरे में अहम बैठक की। यह मुलाकात यमन में UAE से भेजे गए हथियारों की खेप पर सऊदी अरब के हवाई हमलों के बाद हुई है। बैठक के दौरान माना जा रहा है कि पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की पेशकश की।   विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान इस पहल के जरिए खाड़ी क्षेत्र में अपनी सांस्कृतिक और राजनीतिक अहमियत को साबित करना चाहता है। बैठक में द्विपक्षीय रणनीतिक सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और लाल सागर एवं खाड़ी क्षेत्र में समुद्री मार्गों पर संभावित खतरे पर विस्तार से चर्चा हुई।   डिप्लोमैटिक पहल की संवेदनशीलता: सूत्रों के अनुसार, UAE ने पाकिस्तान की पहल को सकारात्मक माना, लेकिन किसी भी मध्यस्थता के लिए खाड़ी देशों की आम ...
तारीखों पर तारीख… दोस्त से दुश्मन बनते सऊदी अरब और UAE, जानें दोनों देशों के रिश्तों की पूरी टाइमलाइन
World

तारीखों पर तारीख… दोस्त से दुश्मन बनते सऊदी अरब और UAE, जानें दोनों देशों के रिश्तों की पूरी टाइमलाइन

    दुबई/रियाद: सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रिश्ते अब तक के सबसे बड़े तनाव का सामना कर रहे हैं। यमन में UAE से जुड़े हथियारों की खेप पर सऊदी लड़ाकू विमानों के हमले के बाद दोनों देशों के बीच दरारें सार्वजनिक हो गई हैं। कभी मुस्लिम दुनिया में दोस्ती की मिसाल रहे ये देश अब आपसी हितों और रणनीतिक मतभेदों के चलते टकराव में हैं।   सम्बंधों की प्रमुख घटनाएं:   2011: अरब स्प्रिंग के दौरान दोनों देशों ने इस्लामी आंदोलनों के खिलाफ एक संयुक्त मोर्चा बनाया। बहरीन विद्रोह को दबाने और मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड सरकार को हटाने में एक-दूसरे का समर्थन किया। मार्च 2015: ईरान समर्थित हूतियों के खिलाफ यमन में सैन्य अभियान शुरू, UAE जमीनी और सऊदी वायु सेना हवाई हमलों का नेतृत्व। जून 2017: कतर का बहिष्कार; आतंकवाद समर्थन के आरोप और सऊदी-यूएई नेतृत्व संबंध मजबूत। 2019: UAE...
ताइवान के आसपास चीन के युद्धाभ्यास से बढ़ा तनाव, अमेरिका ने दो एयरक्राफ्ट कैरियर किए तैनात
World

ताइवान के आसपास चीन के युद्धाभ्यास से बढ़ा तनाव, अमेरिका ने दो एयरक्राफ्ट कैरियर किए तैनात

    वॉशिंगटन। ताइवान के चारों ओर चीन द्वारा किए जा रहे व्यापक सैन्य युद्धाभ्यास से अमेरिका की चिंता गहराती जा रही है। हालात की गंभीरता को देखते हुए अमेरिका ने पश्चिमी प्रशांत महासागर और दक्षिण चीन सागर में अपने दो एयरक्राफ्ट कैरियर और एक एम्फीबियस असॉल्ट शिप तैनात कर दिए हैं। अमेरिकी नौसेना के ये युद्धपोत ताइवान के आसपास चीन की हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं।   अमेरिकी रक्षा प्रतिष्ठान को आशंका है कि चीन इन युद्धाभ्यासों की आड़ में ताइवान पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। चीन के कई अभ्यास ताइवान के तट से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर किए गए हैं, जिसके बाद ताइवान ने अपनी सेना को हाई अलर्ट पर रखा है।   USS अब्राहम लिंकन दक्षिण चीन सागर में सक्रिय   अमेरिकी नौसेना संस्थान (USNI) के फ्लीट और मरीन ट्रैकर के अनुसार, निमित्ज-क्लास एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम ल...
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमले जारी, फैक्ट्री में हिंदू गार्ड की गोली मारकर हत्या, दो हफ्तों में तीसरी घटना
World

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमले जारी, फैक्ट्री में हिंदू गार्ड की गोली मारकर हत्या, दो हफ्तों में तीसरी घटना

    ढाका। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मैमनसिंह जिले के भालुका उपजिला क्षेत्र में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक हिंदू कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह पिछले दो हफ्तों में हिंदू समुदाय से जुड़ी तीसरी हत्या की घटना बताई जा रही है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है।   मृतक की पहचान 42 वर्षीय बजेंद्र बिस्वास के रूप में हुई है, जो लबीब ग्रुप की गारमेंट यूनिट सुल्ताना स्वेटर्स लिमिटेड में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत थे। पुलिस के अनुसार, उन्हें उनके ही सहकर्मी 29 वर्षीय नोमान मिया ने गोली मार दी।   फैक्ट्री के भीतर चली गोली   घटना सोमवार शाम करीब 6:45 बजे फैक्ट्री परिसर में स्थित अंसार बैरक में हुई, जहां दोनों कर्मचारी रहते थे। पुलिस के मुताबिक, बातचीत के दौरान आरोपी न...
सोमालीलैंड पर इज़रायल की चाल से तुर्की सतर्क, सोमालिया में सैन्य अड्डा बनाकर जवाब देने की तैयारी
World

सोमालीलैंड पर इज़रायल की चाल से तुर्की सतर्क, सोमालिया में सैन्य अड्डा बनाकर जवाब देने की तैयारी

    अफ्रीका के रणनीतिक क्षेत्र सोमालीलैंड को इज़रायल द्वारा मान्यता दिए जाने के बाद पश्चिम एशिया और अफ्रीका की भू-राजनीति में नया तनाव उभर आया है। इज़रायल के इस कदम से तुर्की समेत कई मुस्लिम देशों में नाराज़गी देखी जा रही है। माना जा रहा है कि इज़रायल के बढ़ते प्रभाव को संतुलित करने के लिए तुर्की अब सोमालिया में सैन्य और नौसैनिक अड्डा स्थापित करने की दिशा में गंभीरता से विचार कर रहा है।   विशेषज्ञों के अनुसार, तुर्की राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन सोमालिया के लास कोराय क्षेत्र में सैन्य बेस बनवाकर लाल सागर और अदन की खाड़ी में अपनी रणनीतिक मौजूदगी मजबूत करना चाहते हैं।   इज़रायल के फैसले से इस्लामिक दुनिया में असंतोष   इज़रायल सोमालीलैंड को मान्यता देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। सोमालीलैंड, मुस्लिम बहुल देश सोमालिया का हिस्सा रहा है, लेकिन 1990 के दश...
यमन में टकराव की कगार पर सऊदी अरब–यूएई, रियाद ने 24 घंटे में सेना हटाने की चेतावनी दी
World

यमन में टकराव की कगार पर सऊदी अरब–यूएई, रियाद ने 24 घंटे में सेना हटाने की चेतावनी दी

  रियाद। यमन को लेकर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच तनाव खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने यूएई को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि वह अगले 24 घंटे के भीतर यमन से अपनी सैन्य मौजूदगी वापस नहीं लेता, तो रियाद अपने राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की रक्षा के लिए किसी भी कदम से पीछे नहीं हटेगा।   सऊदी अरब ने यमन में अलगाववादी संगठन ‘सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल’ (एसटीसी) की हालिया सैन्य बढ़त के लिए सीधे तौर पर यूएई को जिम्मेदार ठहराया है और इसे क्षेत्रीय स्थिरता के लिए “बेहद खतरनाक” करार दिया है।   मुकाला बंदरगाह पर सऊदी हवाई हमला   इससे पहले सऊदी वायुसेना ने यमन के रणनीतिक मुकाला बंदरगाह पर हवाई हमला किया था। सऊदी अरब का दावा है कि इस बंदरगाह के जरिए यूएई ने एसटीसी के लिए हथियारों की खेप भेजी थी। रियाद ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई एक ...
कट्टरपंथियों के प्रभाव में यूनुस सरकार, ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ के खतरनाक एजेंडे से भारत की चिंता बढ़ी
World

कट्टरपंथियों के प्रभाव में यूनुस सरकार, ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ के खतरनाक एजेंडे से भारत की चिंता बढ़ी

    ढाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर इस्लामिक कट्टरपंथी ताकतों के प्रभाव में आने और भारत विरोधी तत्वों को अप्रत्यक्ष संरक्षण देने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि यूनुस प्रशासन न केवल पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को तेजी से मजबूत कर रहा है, बल्कि ऐसे संगठनों को भी खुली छूट दे रहा है जो ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ जैसे विवादास्पद और भारत की संप्रभुता को चुनौती देने वाले विचारों को बढ़ावा देते रहे हैं।   पाकिस्तान से बढ़ती नजदीकियां, भारत विरोधी संकेत   हाल ही में मोहम्मद यूनुस द्वारा पाकिस्तान के उच्चायुक्त से मुलाकात और दोनों देशों के बीच “दोस्ती को नई दिशा” देने पर जोर दिए जाने को कूटनीतिक हलकों में संदेह की नजर से देखा जा रहा है। आरोप है कि यूनुस सरकार में शामिल कई मंत्री और अधिकारी जमात-ए-इस्लामी और हिज्ब-उत-तहरीर जैसे पा...
ट्रंप के सख्त वीजा नियमों से दहशत में भारतीय प्रवासी, अमेरिका में घर से निकलने से भी कतरा रहे लोग
World

ट्रंप के सख्त वीजा नियमों से दहशत में भारतीय प्रवासी, अमेरिका में घर से निकलने से भी कतरा रहे लोग

    अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा लागू किए गए कड़े वीजा और इमिग्रेशन नियमों ने भारतीय प्रवासियों समेत लाखों अप्रवासियों के मन में गहरा भय पैदा कर दिया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि वैध वीजा और अमेरिकी नागरिकता हासिल कर चुके लोग भी अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं।   क्रिसमस और नववर्ष की छुट्टियों के दौरान, जब आमतौर पर अमेरिका में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में भारी इजाफा होता है, इस बार यात्रा में अप्रत्याशित गिरावट दर्ज की गई है।   27% प्रवासियों ने जानबूझकर बंद की यात्रा   काइज़र फैमिली फाउंडेशन (KFF) और न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा वर्ष 2025 में किए गए संयुक्त सर्वे के अनुसार, अमेरिका में रहने वाले लगभग 27 प्रतिशत अप्रवासियों ने इमिग्रेशन एजेंसियों की नजर से बचने के लिए यात्रा करना बंद कर दिया है।   चिंताजनक तथ्य यह है कि यह...