खालिदा जिया के निधन पर शेख हसीना का शोक, बांग्लादेश में खत्म हुई ‘बैटल ऑफ द बेगम्स’ — दुश्मनी, सत्ता और बदले की राजनीति की पूरी कहानी
ढाका/नई दिल्ली। बांग्लादेश की राजनीति का एक लंबा और तूफानी अध्याय मंगलवार को समाप्त हो गया। देश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ढाका के एवरकेयर अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह करीब छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गहरा शोक जताते हुए कहा कि “देश के राजनीतिक इतिहास में उनका योगदान अहम रहा है।”
खालिदा जिया के निधन के साथ ही बांग्लादेश में दशकों से चली आ रही कुख्यात राजनीतिक प्रतिद्वंदिता — ‘बैटल ऑफ द बेगम्स’ — का औपचारिक अंत हो गया।
निजी दुश्मनी से राष्ट्रीय राजनीति तक
शेख हसीना और खालिदा जिया की प्रतिद्वंदिता महज चुनावी मुकाबले तक सीमित नहीं रही। यह दुश्मनी जेल, मुकदमों, सत्ता के दुरुपयोग और संस्थागत टकराव तक फैलती चली गई। 2018 में शेख हसीना के कार्यकाल के दौरान खालिदा जिया को भ्रष...










