63 करोड़ पासवर्ड लीक! कहीं आप भी तो नहीं हुए साइबर हमले का शिकार? एक क्लिक में ऐसे करें जांच
डिजिटल दुनिया से जुड़ा हर व्यक्ति खतरे में हो सकता है। अमेरिका की शीर्ष जांच एजेंसी FBI ने एक बड़े साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 63 करोड़ से अधिक चोरी हुए पासवर्ड बरामद किए हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी पासवर्ड लीक घटनाओं में से एक मानी जा रही है, जिसने वैश्विक स्तर पर इंटरनेट यूजर्स की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।
FBI के अनुसार, ये पासवर्ड डार्क वेब मार्केटप्लेस, टेलीग्राम चैनलों और खतरनाक मैलवेयर हमलों के जरिए चोरी किए गए थे। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी संख्या में पासवर्ड एक ही हैकर के पास मिले।
चार साल से जुटाया जा रहा था चोरी का डेटा
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ ट्रॉय हंट को FBI पिछले चार वर्षों से ऐसे चोरी हुए पासवर्ड उपलब्ध करा रही है। ट्रॉय हंट ही दुनिया भर में मशहूर वेबसाइट ‘Have I Been Pwned’ का संचालन करते हैं, जो पासवर्ड और ईमेल लीक की जांच की सुवि...










