तेल और हीरे के देश की ओर भारत का कूटनीतिक कदम — राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी की अफ्रीकी यात्राएं क्यों हैं खास?
नई दिल्ली।भारत अफ्रीका के साथ अपने रणनीतिक, आर्थिक और कूटनीतिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी में है। इसी कड़ी में नवंबर का महीना भारत-अफ्रीका रिश्तों के लिहाज से बेहद अहम साबित होने जा रहा है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 से 13 नवंबर तक अंगोला और बोत्सवाना की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पर जा रही हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22-23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
अफ्रीका के दो खजाने — तेल और हीरे
राष्ट्रपति मुर्मू की यह यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक है।👉 अंगोला, जो अफ्रीका का प्रमुख तेल उत्पादक देश है, भारत के लिए ऊर्जा साझेदारी का नया द्वार खोल सकता है।👉 वहीं बोत्सवाना, दुनिया के सबसे बड़े हीरा उत्पादक देशों में शामिल है, जहां भारत के जेम्स और ज्वेलरी उद्योग के लिए अपार संभावनाएं हैं।
भारत की "ग्लोबल साउथ" रणनीति का हिस्सा
वि...










