मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित पूरा मंत्रिमंडल खजुराहो में करेगा मंथन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के साथ दो दिन खजुराहो में रहकर विभिन्न विभागों की समीक्षा करेंगे और कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। यह मंथन 8 और 9 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।
विभागीय समीक्षा:सोमवार 8 दिसंबर को खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग से समीक्षा की शुरुआत होगी। इसके बाद क्रमशः औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, राजस्व, नगरीय विकास एवं आवास, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार, जनजातीय कार्य, अनुसूचित जाति कल्याण और खनिज विभाग की समीक्षा की जाएगी।
कैबिनेट बैठक और कार्यों की समीक्षा:मंगलवार 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। इसी दिन सीसीआईपी की बैठक के साथ लोक निर्माण एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के पिछले दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी।
राजनगर ...










