Thursday, February 5

Madhya Pradesh

अजित पवार की मौत पर राजनीति गरमाई: संजय राउत ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश का हवाला देते हुए बीजेपी पर उठाए सवाल
Madhya Pradesh, State

अजित पवार की मौत पर राजनीति गरमाई: संजय राउत ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश का हवाला देते हुए बीजेपी पर उठाए सवाल

मुंबई/बारामती: महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार के बाद उनकी मौत को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। गुरुवार को बारामती में अजित पवार को श्रद्धांजलि दी गई, वहीं मुंबई में उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश का हवाला देते हुए सवाल खड़े किए। संजय राउत ने कहा कि कल एक विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हुआ, जिससे न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश में शोक की लहर है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसा कैसे हो सकता है और जनता के सामने इसके तथ्य और सत्य जरूर आने चाहिए। बीजेपी पर निशाना राउत ने अपने बयान में बीजेपी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा कि बीजेपी ने अजित पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़े विज्ञापन दिए, लेकिन असली श्रद्धांजलि यही होगी कि पीएम नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस द्वारा उन पर लगाए गए 70,000...
गणतंत्र दिवस पर ‘बापू’ का अपमान: बालाघाट में तिरंगा लेकर निकले युवकों ने लगाए गोडसे के नारे, कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति
Madhya Pradesh, State

गणतंत्र दिवस पर ‘बापू’ का अपमान: बालाघाट में तिरंगा लेकर निकले युवकों ने लगाए गोडसे के नारे, कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति

बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से एक विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है। लालबर्रा क्षेत्र के ग्राम बघोली में कुछ युवकों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के समर्थन में नारे लगाए। यह घटना 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद कांग्रेस ने अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक गाड़ी में घूमते हुए नाथूराम गोडसे अमर रहे के नारे लगा रहे थे। घटना ग्राम बघोली गेट के पास हुई। कांग्रेस ने जताई आपत्ति ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस, लालबर्रा की संयुक्त बैठक में इस घटना पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लालबर्रा पुलिस थाने में शिकायती आवेदन सौंपा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीराम भोय...
यूजीसी के नए नियमों पर सवर्ण समाज में भारी आक्रोश, उज्जैन की सड़कों पर उतरा जनसैलाब
Madhya Pradesh, State

यूजीसी के नए नियमों पर सवर्ण समाज में भारी आक्रोश, उज्जैन की सड़कों पर उतरा जनसैलाब

उज्जैन। यूजीसी (UGC) के प्रस्तावित ड्राफ्ट रेगुलेशन और नए नियमों को लेकर उज्जैन में सवर्ण समाज में भारी नाराजगी है। बुधवार शाम को टॉवर चौक पर हजारों लोगों ने मानव श्रृंखला बनाई और नारेबाजी करते हुए इसे सवर्ण वर्ग के लिए “बेड़ियां” करार दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ये नियम उच्च शिक्षा में सामाजिक असंतुलन और भेदभाव को बढ़ावा देंगे, जिससे सवर्ण छात्रों के शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपा सवर्ण समाज के लोगों ने टॉवर चौक से शहीद पार्क तक रैली निकाली और एसडीएम पवन बारिया तथा विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. शैलेन्द्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने यूजीसी के एक पक्षीय ड्राफ्ट रेगुलेशन को तत्काल रोकने, नीति निर्धारण समितियों में सभी सामाजिक वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने और छात्रों, शिक्षकों तथा शिक्षाविदों से व्...
एमपी, यूपी और नेपाल से 300 बेटियां बागेश्वर धाम में लेंगी सात फेरे
Madhya Pradesh, State

एमपी, यूपी और नेपाल से 300 बेटियां बागेश्वर धाम में लेंगी सात फेरे

छतरपुर: शिवरात्रि के पावन अवसर पर बागेश्वर धाम में इस साल ‘सप्तम कन्या विवाह महोत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पहल से 300 गरीब, अनाथ और जरूरतमंद बेटियों का विवाह इस आयोजन में होगा। इसमें 60 ऐसी बेटियां शामिल हैं जिनके माता-पिता नहीं हैं, वहीं कई दिव्यांग माता-पिता की संतानें भी इस महोत्सव का हिस्सा बन रही हैं। देश के 10 राज्यों से चयनित बेटियां इस खास महोत्सव में मध्य प्रदेश से सबसे ज्यादा 229 बेटियां शामिल होंगी, जबकि उत्तर प्रदेश से 56 और नेपाल से एक बेटी विवाह में शामिल होगी। चयनित बेटियों का चयन देश के 60 जिलों से किया गया है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि इस आयोजन का सारा खर्च धाम की दान पेटी में आई राशि से उठाया जाएगा। गरीब, अनाथ और दिव्यांग बेटियां शामिल चयनित बेटियों में 60 अनाथ, 138 बेटियों के पिता नहीं हैं, 28 बेटियों की माता नहीं हैं। इसके ...
उज्जैन के प्राचीन माता भवानी मंदिर से चोरी, तीन चोर सीसीटीवी में कैद
Madhya Pradesh, State

उज्जैन के प्राचीन माता भवानी मंदिर से चोरी, तीन चोर सीसीटीवी में कैद

उज्जैन: बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में मंदिर चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। घट्टिया तहसील के नजरपुर गांव में स्थित प्राचीन आशापुरी माता भवानी मंदिर से रात के समय चोरों ने बड़ी चोरी की। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। तीन चोरों ने अंजाम दिया वारदात को मिली जानकारी के अनुसार, तीन चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चोर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर माता जी की चांदी की जूलरी उतार रहा है, जबकि दो अन्य खिड़की के पास खड़े होकर निगरानी कर रहे हैं। माताजी को प्रणाम करने के बाद की चोरी सीसीटीवी फुटेज में चोर को माता जी को प्रणाम करते हुए देखा गया। इसके बाद उसने सोला पहनकर माता प्रतिमा की ऊँचाई का लाभ उठाते हुए प्लास्टिक की बाल्टी पर चढ़कर चांदी का छत्र और अन्य आभूषण चोरी किए। मंदिर के अंदर से लगभग 3 किलो से अधिक वजन की चांदी की ...
शहडोल में बीज गोदाम में भीषण आग, लाखों रुपए का धान जलकर राख
Madhya Pradesh, State

शहडोल में बीज गोदाम में भीषण आग, लाखों रुपए का धान जलकर राख

शहडोल: कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसराह स्थित बीज गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते गोदाम में रखी लाखों रुपये की धान जलकर खाक हो गई। यह धान शहडोल जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों से संग्रहित कर बीज भंडार में रखी गई थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर, एसडीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। यह गोदाम मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन (MPWLC) शहडोल के अंतर्गत आता है, जिसकी कुल भंडारण क्षमता लगभग 2800 मीट्रिक टन है। नरसरहा परिसर में स्थित MPWLC-1, 2 और 3 गोदामों में यह आग लगी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं, ताकि आग लगने के वास्त...
‘हमारे गुरुजी को वापस लाओ’ – गणित शिक्षक के लिए 35 किलोमीटर पैदल मार्च पर निकले बच्चे
Madhya Pradesh, State

‘हमारे गुरुजी को वापस लाओ’ – गणित शिक्षक के लिए 35 किलोमीटर पैदल मार्च पर निकले बच्चे

खरगोन: पहली से पांचवीं कक्षा के 200 से अधिक छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता के साथ सरकारी स्कूल के गणित शिक्षक नटवर पाटीदार की बहाली की मांग लेकर 35 किलोमीटर पैदल मार्च पर निकल पड़े। यह अनोखा प्रदर्शन बुधवार को सरकारी सांदीपनि विद्यालय, सेगांव से शुरू होकर जिला मुख्यालय खरगोन की ओर बढ़ा। बच्चों और अभिभावकों का कहना था कि नटवर पाटीदार ने अपनी मेहनत और समर्पण से स्कूल में छात्रों की संख्या 54 से बढ़ाकर 246 कर दी थी। हाल ही में शिक्षक को दसनावल गांव के एक प्राथमिक स्कूल में अटैच कर दिया गया, जिससे पढ़ाई प्रभावित होने की चिंता पैदा हो गई। मार्च के दौरान लाल टी-शर्ट और चेकदार स्कर्ट में सजे छोटे बच्चे अनुशासन के साथ आगे बढ़ते नजर आए। प्रशासन ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अडिग रहे। अभिभावक स्वाति अग्रवाल ने कहा, “हम कलेक्टर से मिलकर मेहनती और डेडिकेटेड शिक्षक को व...
इंदौर के ‘डांसिंग कॉप’ रंजीत सिंह को मिली सजा, हुआ डिमोशन
Madhya Pradesh, State

इंदौर के ‘डांसिंग कॉप’ रंजीत सिंह को मिली सजा, हुआ डिमोशन

इंदौर: देशभर में ‘डांसिंग कॉप’ के नाम से मशहूर ट्रैफिक पुलिसकर्मी रंजीत सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के पद से हटाकर मूल पद आरक्षक पर पदस्थ कर दिया गया है। यह कार्रवाई मुंबई की रहने वाली एक युवती द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद हुई जांच के आधार पर की गई। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि रंजीत सिंह वर्तमान में इंदौर पुलिस लाइन में तैनात थे। विभागीय अनुशासनात्मक प्रक्रिया के तहत उनका कार्यवाहक प्रभार वापस लिया गया और उन्हें मूल पद पर भेजा गया। पिछले दिनों राधिका सिंह नाम की युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि रंजीत सिंह ने उसे दोस्ती का ऑफर दिया, इंदौर बुलाने और फ्लाइट व होटल की व्यवस्था करने की बात कही। वीडियो में युवती ने कहा कि उनका यह व्यवहार उसे पसंद नहीं आया। जांच में सामने आया कि लगभग डेढ़ साल पहले युवती ने खुद को रं...
यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव ऋषभ मिश्रा रेप केस में गिरफ्तार, शादीशुदा महिला के साथ तीन साल से शोषण का आरोप
Madhya Pradesh, State

यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव ऋषभ मिश्रा रेप केस में गिरफ्तार, शादीशुदा महिला के साथ तीन साल से शोषण का आरोप

जबलपुर: यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश सचिव ऋषभ मिश्रा को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर पिछले तीन सालों से एक शादीशुदा महिला का शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने महिला और उसकी बेटी को दिसंबर 2025 में गोवा भी ले जाकर होटल में शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2016 में हुआ था और उसकी एक बेटी भी है। वर्ष 2020 में सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान ऋषभ मिश्रा से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इस दोस्ती की जानकारी महिला के पति को लगी तो विवाद बढ़ गया और महिला अपनी बेटी के साथ पति से अलग रहने लगी। आरोपी ने मार्च 2022 में उखरी रोड स्थित एक होटल में महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद लगातार तीन साल तक महिला का शोषण करता रहा। गोवा यात्रा के दौरान भी उसने महिला के साथ शारीरि...
चाय गिरने से महिला की मौत, पति पर दहेज हत्या का मामला खारिज, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और अभियोजन पक्ष को फटकारा
Madhya Pradesh, State

चाय गिरने से महिला की मौत, पति पर दहेज हत्या का मामला खारिज, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और अभियोजन पक्ष को फटकारा

पन्ना: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पन्ना जिले में एक महिला की जलने से हुई मौत के मामले में राज्य सरकार और अभियोजन पक्ष को कड़ी फटकार लगाते हुए अपील खारिज कर दी। यह मामला मई 2020 में हुआ था, जब कविता विश्वास अपने घर में चाय बनाते समय खुद पर गर्म चाय गिरने से घायल हो गईं और 26 जून 2020 को अस्पताल में उनकी मौत हो गई। कोर्ट ने गौर किया कि मृत्यु पूर्व बयान में महिला ने स्पष्ट रूप से कहा था कि उनके घायल होने और मृत्यु के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। इसके बावजूद उनके पति प्रकाश विश्वास पर दहेज उत्पीड़न और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल और न्यायमूर्ति राम कुमार चौबे की खंडपीठ ने कहा, "रिकॉर्ड देखने के बाद हम हैरान हैं कि अभियोजन पक्ष कितना बौद्धिक रूप से बेईमान हो सकता है। मृत्यु पूर्व बयान को दर्ज किए बिना मामले में दायर याचिका न्यायसंगत नहीं है।" कोर्ट ने यह ...