Thursday, February 5

Madhya Pradesh

पति ने पत्नी की ‘वर्जिनिटी टेस्ट’ की मांग की, एमपी हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
Madhya Pradesh, State

पति ने पत्नी की ‘वर्जिनिटी टेस्ट’ की मांग की, एमपी हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

जबलपुर: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने हाल ही में वैवाहिक विवाद में पति द्वारा दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने अपनी पत्नी की 'वर्जिनिटी टेस्ट' कराने की मांग की थी। जस्टिस विवेक जैन की एकलपीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि यह महिला की निजता का उल्लंघन है और तलाक के उद्देश्य के लिए अप्रासंगिक है। पति ने क्रूरता के आधार पर तलाक की याचिका दायर करते हुए कहा कि उसकी पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया और उस पर दहेज उत्पीड़न तथा मानसिक क्रूरता के आरोप लगाए। पति का तर्क था कि पत्नी की मेडिकल जांच से यह पता लगाया जा सके कि उसने कभी शारीरिक संबंध बनाए हैं या नहीं। हालांकि, पारिवारिक अदालत ने पहले ही इस दलील को खारिज कर दिया था। उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया कि यौन संबंध में प्रवेश करने से इनकार करना तलाक का आधार नहीं बन सकता और कई साल बाद की जाने वाली मेडिकल जांच भी अप्राकृतिक...
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्य प्रदेश को बढ़ सकता है बढ़ावा, नए नेताओं को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी
Madhya Pradesh, State

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्य प्रदेश को बढ़ सकता है बढ़ावा, नए नेताओं को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में मध्य प्रदेश का राजनीतिक कद बढ़ सकता है। संगठन की आगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रदेश के कई वरिष्ठ और नए नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मिशन 2029 को देखते हुए एमपी के नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर अवसर मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में सत्यनारायण जटिया संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं, ओमप्रकाश धुर्वे राष्ट्रीय सचिव और लाल सिंह आर्य अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष हैं। अब इस टीम में नए चेहरों की एंट्री की संभावना है। विशेष रूप से कैलाश विजयवर्गीय के पद पर रिक्ति होने से नए नेताओं को ताजपोशी मिल सकती है। लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा की जीत ने दिल्ली में राज्य का कद बढ़ाया है। नितिन नवीन अपनी टीम में युवाओं और अनुभवी नेताओं का स...
मध्य प्रदेश में भारी बारिश और ओलावृष्टि, गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान
Madhya Pradesh, State

मध्य प्रदेश में भारी बारिश और ओलावृष्टि, गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान

भोपाल: मध्य प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार रात तेज बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बड़वानी, खरगोन, शाजापुर, अशोकनगर समेत कई जिलों में आंधी और ओलों के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेहूं की फसल सबसे अधिक प्रभावित हुई है। बड़वानी जिले में जिला मुख्यालय और सेंधवा सबडिवीजन में तेज बारिश के साथ हवा चली। खरगोन जिले के खरगोन, कसरावद, बड़वाह और सनावद क्षेत्रों में भी बारिश हुई और कसरावद के दोगांवा गांव में कुछ देर के लिए ओले गिरे। शाजापुर जिले में तेज ओलावृष्टि के कारण ठंड में अचानक बढ़ोतरी हुई और खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान हुआ। अशोकनगर जिले के मुंगावली तहसील में भी देर रात आए ओलों ने फसलों पर कहर बरपाया। पांच मिनट तक बड़े आकार के ओले गिरने से खेतों में सफेद चादर बिछ गई। प्रशासन की टीम प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन करने पहुंची। मौसम विभाग के अनुसार, सबसे ज्या...
शिवपुरी: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, कारतूस बरामद
Madhya Pradesh, State

शिवपुरी: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, कारतूस बरामद

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। करैरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पपरेडू गांव में छापा मार कार्रवाई की, जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और हथियार व कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सुखदेव रावत ने अपने टपरिया में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चलाई थी। मौके पर उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के रहने वाले परशुराम झा को ग्राइंडर मशीन से लोहे की रॉड काटते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि सुखदेव ने परशुराम को हथियार बनाने के लिए बुलाया था और दोनों ने मिलकर करैरा व शिवपुरी जिलों में हथियार सप्लाई करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने मौके से 12 बोर और 315 बोर के सात अवैध हथियार और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला ...
भोपाल: IPS अधिकारी ने मदरसों में गीता पढ़ाने की दी सलाह, विधायक ने किया समर्थन
Madhya Pradesh, State

भोपाल: IPS अधिकारी ने मदरसों में गीता पढ़ाने की दी सलाह, विधायक ने किया समर्थन

मध्य प्रदेश के सीनियर IPS अधिकारी राजा बाबू सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मदरसे के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को केवल कुरान ही नहीं, बल्कि भगवद् गीता का भी अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने यह सुझाव छात्रों की नैतिक और बौद्धिक दिशा विकसित करने के लिए दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सीहोर जिले के डोहरा गांव में छात्रों से बात करते हुए राजा बाबू सिंह ने कहा, “मदरसे के मौलाना हमारे पुराने मित्र हैं। छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सहिष्णुता का पाठ भी सीखना चाहिए।” उन्होंने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश के सभी पुलिस प्रशिक्षण स्कूलों में प्रशिक्षुओं के लिए गीता और रामचरितमानस के पाठ सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वे सत्य और धर्म के अनुसार जीवन जी सकें। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने IPS अधिकारी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि गी...
इंदौर: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, डायल-100 में तैनात आरक्षक के खिलाफ FIR दर्ज
Madhya Pradesh, State

इंदौर: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, डायल-100 में तैनात आरक्षक के खिलाफ FIR दर्ज

इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी आरक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा मंगलवार को कोचिंग क्लास जा रही थी। तभी जयरामपुर कॉलोनी के पास डायल-100 में तैनात आरक्षक दीपक ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके हाथ को पकड़कर घर छोड़ने की बात कहने लगा। छात्रा ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और कोचिंग चली गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी आरक्षक इससे पहले भी कई बार उसका पीछा करता और नाम-पता पूछता था। पुलिस की वर्दी में होने के कारण वह डरती रही और लंबे समय तक किसी को कुछ नहीं बताई। मानसिक तनाव के बाद उसने अपनी आपबीती अपनी मां को बताई। बेटी की शिकायत पर परिजन छत्रीपुरा थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तुरंत का...
बड़वानी में मासूम से दरिंदगी, हत्या कर नहर में फेंका शव पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्रूरता का खुलासा, पुलिस को करीबी पर शक
Madhya Pradesh, State

बड़वानी में मासूम से दरिंदगी, हत्या कर नहर में फेंका शव पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्रूरता का खुलासा, पुलिस को करीबी पर शक

बड़वानी।मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 7 वर्षीय आदिवासी बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को इंदिरा सागर नहर में फेंक दिया गया। सोमवार को मिली बच्ची की लाश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे जिले में सनसनी फैलाकर रख दी। पुलिस ने दी जानकारी राजपुर थाना प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया ने बताया कि बच्ची का शव खड़कल गांव के समीप नहर में बहता हुआ मिला। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। परिवार और परिजनों की स्थिति बच्ची की मां करीब चार साल पहले दूसरी शादी कर चुकी थी, जबकि पिता काम के सिलसिले में इंदौर गए थे। बच्ची अपने दादा-दादी और छोटे भाई के साथ रह रही थी। सोमवार सुबह जब बच्ची घर पर नहीं मिली, तो परिजनों न...
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला: 29 जनवरी 2026 के लिए बारिश और कोहरे की चेतावनी छह जिलों में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में घना कोहरा
Madhya Pradesh, State

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला: 29 जनवरी 2026 के लिए बारिश और कोहरे की चेतावनी छह जिलों में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में घना कोहरा

भोपाल।मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। ओलावृष्टि और बारिश के बाद प्रदेश के अधिकांश जिलों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी को भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना है और कई जगहों पर घना कोहरा छाएगा। बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई सर्दी बीते कुछ दिनों में भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर, खरगोन, सीहोर, रायसेन, मंदसौर, बुरहानपुर, देवास, विदिशा, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, मैहर और उमरिया में ओलावृष्टि और बारिश हुई है। इस वजह से किसानों की फसलों को नुकसान भी पहुंचा है। 29 जनवरी के लिए चेतावनी मौसम विभाग ने सिंगरौली, सीधी, अनुपूर, शहडोल, डिंडौरी और मंडला जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कोहरे का अलर्ट घना कोहरा: ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर। मध्यम कोहरा: सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, सीधी,...
खेत से मां को लाने निकले थे पिता–पुत्र तेज रफ्तार बल्कर ने कुचलकर छीन ली दो जिंदगियां हादसे से उबल पड़ा जनआक्रोश, ग्रामीणों ने लगाया चक्काजाम
Madhya Pradesh, State

खेत से मां को लाने निकले थे पिता–पुत्र तेज रफ्तार बल्कर ने कुचलकर छीन ली दो जिंदगियां हादसे से उबल पड़ा जनआक्रोश, ग्रामीणों ने लगाया चक्काजाम

सतना।जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को गम और आक्रोश में डुबो दिया। खेत से पत्नी और मां को लेने निकले पिता–पुत्र को तेज रफ्तार बल्कर ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कुछ ही पलों में एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर हर आंख नम हो गई। मटेहना के पास हुआ हादसा मृतकों की पहचान शंखधर केवट (35) और उनके 7 वर्षीय मासूम बेटे सिद्धू उर्फ सिद्धार्थ के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शंखधर अपने बेटे को बाइक पर बैठाकर खेत में बनी अहरी (झोपड़ी) से अपनी पत्नी को लेने जा रहे थे। शाम करीब 7 बजे, जैसे ही वे मटेहना और कृपालपुर के बीच पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बल्कर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरे और भारी वाहन की चपेट में आ गए। मौ...
खेतों तक पानी नहीं पहुंचा तो हरिद्वार जाकर बन जाऊंगा बाबा राजगढ़ में सरपंच की मंच से ली गई शपथ ने सबको चौंकाया गणतंत्र दिवस पर भावुक ऐलान का वीडियो हुआ वायरल
Madhya Pradesh, State

खेतों तक पानी नहीं पहुंचा तो हरिद्वार जाकर बन जाऊंगा बाबा राजगढ़ में सरपंच की मंच से ली गई शपथ ने सबको चौंकाया गणतंत्र दिवस पर भावुक ऐलान का वीडियो हुआ वायरल

राजगढ़।मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की पीपलहैला ग्राम पंचायत में गणतंत्र दिवस समारोह उस वक्त चर्चा का केंद्र बन गया, जब गांव के सरपंच ने मंच से ऐसा ऐलान कर दिया कि पूरा गांव हैरान रह गया। नहर का पानी खेतों तक नहीं पहुंचने से नाराज ग्रामीणों के सवालों के बीच सरपंच रामचंद्र नागर ने सार्वजनिक रूप से ऐसी शपथ ली, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सरपंच ने मंच से घोषणा की—“अगर मेरे कार्यकाल में गांव के हर खेत तक पानी नहीं पहुंचा, तो मैं हरिद्वार जाकर बाबा बन जाऊंगा और तपस्या करूंगा।” ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान दिया बयान यह मामला 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का है। पीपलहैला गांव के शासकीय स्कूल परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान ग्रामीणों ने वर्षों से लंबित नहर जल आपूर्ति का मुद्दा उठाया, जिस पर सरपंच भावुक हो गए और मंच से यह अनोखा वादा कर बैठे। गांव को साक्षी मानकर...