AI की सलाह पर HIV से बचाव की दवाएं लेना पड़ा भारी, 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली।
बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका एक चौंकाने वाला मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सामने आया है। यहां 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैट प्लेटफॉर्म से मिली सलाह के आधार पर HIV से बचाव की पोस्ट-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस (PEP) दवाएं ले लीं, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
डॉक्टरों के अनुसार, मरीज को स्टीवंस-जॉनसन सिंड्रोम हो गया है, जो एक दुर्लभ लेकिन जानलेवा ड्रग रिएक्शन माना जाता है। यह स्थिति त्वचा और शरीर की म्यूकोसल लेयर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है और इसके इलाज के लिए गहन चिकित्सा की आवश्यकता होती है।
AI की सलाह पर खरीदी गईं हाई-रिस्क दवाएं
जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति ने बिना किसी मेडिकल जांच या डॉक्टर की परामर्श के स्थानीय केमिस्ट से HIV पोस्ट-एक्सपोजर दवाओं का पूरा 28 दिन का कोर्स खरीद लिय...









